फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: घर में कैद होकर हो गए हैं उदास, इन बॉलीवुड फिल्मों को देख हो जाएंगे खुश

Wed, 25 Mar 2020 06:58 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Mar 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
watch these 10 Bollywood movies to enjoy your time during self isolation period Coronavirus Covid 19
बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्में - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या करीब 500 हो गई है। वहीं सरकार द्वारा भी देश के कई हिस्सों में सुरक्षा के चलते लॉकडाउन कर दिया गया है। यानी सुरक्षा के चलते लोग घरों में कैद हैं और क्वारंटीन में वक्त बिता रहे हैं। हालांकि हमेशा किसी न किसी वजह से व्यस्त रहने वाले कई लोगों को लिए अब वक्त काटना मुश्किल हो रहा है और कोरोना वायरस के बारे में जानकर तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि घर में रहना ही सबसे सुरक्षित और बढ़ते तनाव को कम करने के लिए आप इन फिल्मों के साथ वक्त बिता सकते हैं।

watch these 10 Bollywood movies to enjoy your time during self isolation period Coronavirus Covid 19
Andaz Apna Apna - फोटो : twitter

अंदाज अपना अपना
सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म अंदाज अपना अपना सिनेमा के इतिहास में दर्ज फिल्म है। फिल्म की जोरदार कॉमेडी ने सभी को लोटपोट कर दिया था। न सिर्फ कॉमेडी बल्कि फिल्म में काफी क्यूट लव स्टोरी भी देखने को मिलती है। वहीं फिल्म में शक्ति कपूर और परेश रावल भी अहम किरदार में थे।

watch these 10 Bollywood movies to enjoy your time during self isolation period Coronavirus Covid 19
Munna Bhai MBBS

मुन्ना भाई एमबीबीएस
संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में मुन्ना भाई संजय दत्त के साथ अरशद वारसी सर्किट की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म जहां खूब हंसाती है तो वहीं कई जगहों पर भावुक भी कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
watch these 10 Bollywood movies to enjoy your time during self isolation period Coronavirus Covid 19
गरम मसाला - फोटो : सोशल मीडिया

गरम मसाला
2005 में रिलीज हुई फिल्म गरम मसाला में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव का भी अहम किरदार है। फिल्म में अक्षय और जॉन अब्राहम तीन एयरहोस्टेस के चक्कर में पड़ जाते हैं और फिर जोरदार कॉमेडी देखने को मिलती है।

विज्ञापन
watch these 10 Bollywood movies to enjoy your time during self isolation period Coronavirus Covid 19
No Entry - फोटो : Social Media

नो एंट्री
सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु और लारा दत्ता स्टारर फिल्म नो एंट्री को देखकर आज भी हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। फिल्म में बेहतरीन कॉमेडी सीन्स और डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। फिल्म का एक डायलॉग 'रिलायंस की कसम' तो आज भी कई बार लोग बातों बातों में कह देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed