बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की मौत साल 2012 में कैंसर की वजह से हो गई थी। मोना के बारे में लोगों की जानकारी थोड़ी कम है। कुछ लोगों को तो ये तक लगता है कि वो सिर्फ एक हाउस वाइफ थीं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि मोना एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर रहीं। आज मोना की पुण्यतिथि पर जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
पहली पत्नी छोड़ बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग रचाई थी दूसरी शादी, इंटरव्यू में मोना ने किए थे कई बड़े खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोना मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक 'बिजनेस एड्स' और 'मशीन एक्सपोर्ट्स' संभाला। FCL के निदेशक के रूप में, वह फिल्म शीशा के लिए प्रोडक्शन को-ऑर्डिनेटर थीं। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया। उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया। युग को दर्शकों और मीडिया और प्रायोजकों दोनों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया।
साल 1983 में मोना ने बोनी कपूर से शादी की थी। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। साल 1996 को जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना कपूर को एहसास हुआ कि उनका घर टूट चुका है।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।
मोना कपूर ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत है। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। उनका रिश्ता कायम हो चुका है। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर है। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और उन्होंने पूरी कंडीशन को समझा।
लॉकडाउन के बाद मुंबई में फंसी स्वरा भास्कर को आई परिवार की याद, बोलीं- मुझे घर जाना है