फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nushrratt Bharuccha: थैरेपी पर नुसरत ने बताया नजरिया, बॉलीवुड के ये सितारे भी रहे डिप्रेशन का शिकार

Tue, 22 Apr 2025 10:25 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Apr 2025 10:25 AM IST
सार

फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आईं नुसरत भरुचा ने हाल ही में कहा कि एक्टर्स काे थैरेपी लेनी चाहिए, खुद को हील करना चाहिए। बॉलीवुड में भी कई एक्टर्स हैं, जो जिंदगी के किसी दौर में डिप्रेशन का शिकार हुए। जानिए, किस सेलिब्रिटी ने अपने डिप्रेशन पर बात की, इससे उबरने की कोशिश। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Battled Depression and Mental Health Issues Honey Singh Deepika Imran Khan Anushka Sharma
नुसरत भरुचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha

हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने अमर उजाला संवाद के मंच पर सोशल मीडिया के बुरे असर पर बात की। साथ ही बताया कि कई एक्टर्स को अपने रोल से बाहर आने के लिए थैरेपी की जरूरत पड़ती है। थैरेपी सिर्फ किसी किरदार से बाहर आने में ही मदद नहीं करती है, ये डिप्रेशन को ठीक करने में भी मददगार है। जानिए, ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में जो कभी डिप्रेशन का शिकार रहे और बाद में थैरेपी, फैमिली सपोर्ट से ठीक हो गए। 

 

Bollywood Stars Who Battled Depression and Mental Health Issues Honey Singh Deepika Imran Khan Anushka Sharma
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
साल 2015 में दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन को लेकर बात की। साथ ही एक संस्था भी शुरू की, जो डिप्रेशन से लड़ने में लोगों की मदद करती है, मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाती है। दीपिका अपनी कोशिशों, थैरेपी और फैमिली सपोर्ट के कारण डिप्रेशन से उबर पाईं और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 

Bollywood Stars Who Battled Depression and Mental Health Issues Honey Singh Deepika Imran Khan Anushka Sharma
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हनी सिंह
हनी सिंह साल 2016 में डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हुए। हाल ही में इस सिंगर ने खुलकर अपने डिप्रेशन पर बात की। हनी सिंह पर बनीं एक डॉक्यूमेंट्री में भी इस बात का जिक्र किया गया। हनी सिंह कहते हैं कि वह तो इस समस्या के कारण मरने के कगार पर पहुंचे गए थे लेकिन डॉक्टर की दवा, थैरेपी और अपनों के साथ ने उन्हें एक नया जीवन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Battled Depression and Mental Health Issues Honey Singh Deepika Imran Khan Anushka Sharma
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan

इमरान खान
पिछले साल आमिर खान के भांजे इमरान खान ने भी खुलकर अपने डिप्रेशन पर बात की। एक्टर का कहना था कि पर्सनल कारणों से वह डिप्रेशन, एंग्जायटी का शिकार हुए। साथ ही इमरान खान ने बताया कि वह इस समस्या को ठीक करने के लिए थैरेपी भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Battled Depression and Mental Health Issues Honey Singh Deepika Imran Khan Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा
साल 2015 में अनुष्का शर्मा ने अपनी एंग्जायटी के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों को मेंटल हेल्थ इश्यू को सीरियसली लेना चाहिए। अनुष्का का मानना है कि बाकी बीमारियों की तरह ही मेंटल हेल्थ पर डिस्कशन होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed