हॉरर फिल्में देखना लगभग सभी को पसंद होता है। कोई इसे सबके साथ देखना पसंद करता है तो कोई अकेले में। ऐसा कहा जाता है कि हमारे आस-पास पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की एनर्जी होती है। कई बार ये किसी न किसी को महसूस भी होती है। आपने अपने घर में किसी बड़े बुजुर्ग या फिर किसी दोस्त से भूतिया कहानी के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन कई लोग इसपर विश्वास करते हैं और बहुत से लोग ऐसा नहीं मानते हैं। वहीं बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान ऐसे अनुभवों का एहसास किया और बाद में इसका खुलासा भी किया है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी फिल्में हैं जिसकी शूटिंग के दौरान एक्टर्स को ऐसा एहसास हुआ-
Horror Incidents: किसी ने सुनीं अजीब आवाजें तो किसी को लगी चोट, शूटिंग में इन सेलेब्स के साथ हुए डरावने हादसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल भुलैया
भूल भुलैया प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म मणिचित्रथाजु का हिंदी में रीमेक थी। उन्होंने जब इस फिल्म को हिंदी में बनाने का निर्णय लिया तो फिल्म का बड़ा हिस्सा जयपुर के नजदीक के चोमू पैलेस में शूट करना तय किया गया। इस महल को लेकर भी तमाम किस्से कहानियां मशहूर हैं। शूटिंग से जुड़े लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा यूं तो महल में पूरी तरह से शांति रहती थी, लेकिन जब शूटिंग के बाद सब लोग चले जाते और सिर्फ पैकिंग का काम बचता तो वहां मौजूद लोगों को अपने अलावा भी किसी के होने का अहसास होता था। शुरू में तो उन्हें लगा कि तेज चलने वाली हवा और उससे पैदा होने वाली आवाजों के कारण ऐसा महसूस हो रहा होगा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें लगने लगा कि सचमुच ही कोई उनके आसपास है।
स्त्री
अभिनेता राजकुमार राव ने ऐसा कुछ डरावना एक्सपीरियंस अपनी फिल्म 'स्त्री' के दौरान शेयर किया था। यह किस्सा उनके साथ तो नहीं हुआ था, मगर इसे सुनकर वह भी काफी डर गए थे। राजकुमार राव ने बताया था, 'हम लोगों को शूटिंग से पहले नोट दिए गए थे जिनमें इस तरह के निर्देश थे जैसे कि कोई किसी तरह की परफ्यूम न लगाए, लड़कियां बाल खुले न रखें, अकेले बाहर न जाएं आदि। हम एक बार रात के 2:30 या 3 बजे शूटिंग कर रहे थे। हमारा एक लाइट बॉय 20-30 फीट ऊंचा बैठा था और अचानक वह वहीं से गिर गया। गिरते ही वह चिल्लाने लगा कि किसी ने उसे धक्का दिया है। उसे चोट लगी थी और वह 3 से 4 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा था। इस बात ने सभी को डरा दिया था।'
बाजीराव मस्तानी
एक्टर रणवीर सिंह जिस समय 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रहे थे, उस समय उन्होंने कुछ अजीब और अनोखा अनुभव किया। रणवीर ने शेयर किया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बाजीराव के भूत को वहां महसूस किया था। रणवीर ने बताया था कि वह इस अनुभव से मैं पूरी तरह डर गए थे।
फुटपाथ
बिपासा बसु को फिल्म 'फुटपाथ' को शूट करते हुए एक डरावना अनुभव हुआ था। बिपाशा ने शेयर करते हुए कहा था, 'मेरी फिल्म फुटपाथ की शूटिंग मुकेश मिल में हो रही थी। दिन में मुझे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर शूट करना था। मैं अपने कमरे में अकेली थी और हर बार मुझे आगे चलकर डायलॉग बोलना होता था, लेकिन मुझे लगता था कि कोई मुझे रोक रहा है। यह बार-बार हुआ तब विक्रम भट्ट ने मेरे हेयरस्टाइलिस्ट से पूछा- बिपाशा क्या महसूस कर रही है? आखिरकार, हमने फैसला किया कि हमें वहां से निकल जाना चाहिए। अगले दिन क्रू ने वहां पूजा भी कि ताकि हम शूटिंग पूरी कर सकें, लेकिन पूजा करने वाले पंडित जी का भी एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद हमने उस सीन को दूसरी जगह शूट किया।