सब्सक्राइब करें

पहली शादी के बाद इन स्टार्स को मिला सच्चा प्यार, सिर्फ इस एक्टर ने ही बिना तलाक दिए की दूसरी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars who found true love after marriage aamir khan farhan akhtar arjun rampal
Parkash Kaur, Hema Malini and Dharmendra - फोटो : file photo

बॉलीवुड स्टार्स काफी खुले विचारों के होते हैं। अपनी जिंदगी में वे कई ऐसे फैसले लेते जिससे शायद कई लोगों को एतराज भी हो। ऐसे कई स्टार्स हैं जिनका अपनी पहली पत्नी के साथ दांपत्य जीवन सुखमय नहीं रहा। इसी वजह से उन्होंने उस जिंदगी से निकलकर आगे बढ़ने का फैसला किया और फिर अपना सच्चा प्यार ढूंढ लिया। आज आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी शादी के बाद सच्चा प्यार मिला। 

Trending Videos
bollywood stars who found true love after marriage aamir khan farhan akhtar arjun rampal
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar

फरहान अख्तर
बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर ने अधुना भबानी के साथ साल 2000 में शादी की थी। 17 साल बाद दोनों निजी वजहों से अलग हो गए। तलाक के बाद फरहान की जिंदगी में शिबानी दांडेकर ने एंट्री की। अब फिलहाल दोनों साथ रहते हैं। अक्सर दोनों की शादी के खबरें सामने आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars who found true love after marriage aamir khan farhan akhtar arjun rampal
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan

सैफ अली खान
सैफ अली खान ने अपने से उम्र में बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। शादी के लिए सैफ ने खुद अमृता को प्रपोज किया था। लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। करीब 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ का दिल करीना कपूर का आ गया। और इसके बाद साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सैफ और करीना एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं।

bollywood stars who found true love after marriage aamir khan farhan akhtar arjun rampal
गैब्रिएला डेमेट्रिएडस और अर्जुन रामपाल - फोटो : फाइल

अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने सुपर मॉडल रह चुकीं मेहर जेसिया से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था लेकिन फिर कलह शुरू हो गई। और आखिरकार साल 2019 में दोनों अलग हो गए। शादीशुदा अर्जुन रामपाल तलाक से पहले गैब्रिएला डेमेट्रिएडस पर अपना दिल हार गए थे। अब दोनों का एक बेटा भी है। 

विज्ञापन
bollywood stars who found true love after marriage aamir khan farhan akhtar arjun rampal
आमिर खान, किरण राव - फोटो : फाइल

आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही है। साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा लंबी नहीं टिक सकी और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। लगान के सेट पर आमिर की मुलाकात किरण राव से हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed