फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय दान कर चुकी हैं अपनी खूबसूरत आंखें, इन सितारों ने भी लिया शरीर का एक-एक अंग दान करने का फैसला

Mon, 15 Nov 2021 04:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Nov 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars who pledged to donate their organs
Bollywood actors pledged to donate their organs - फोटो : Social media

हाल ही में साउथ के दिग्गज अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हो गया। पुनीत के निधन के बाद उनकी आंखें दान कर दी गईं। उनके पिता राजकुमार ने भी अपनी आंखें दान करने का फैसला जीते-जी ही लिया था। खैर पुनीत अकेले ऐसे अभिनेता नहीं रहे जिन्होंने अपने अंग दान करने का फैसला किया हो। कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने भी दान को एक नई परिभाषा रचते हुए अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया। 

Bollywood stars who pledged to donate their organs
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन 

सिनेमा जगत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अभिनेत्री ऐश्वर्या की आंखों से प्यार ना हो। उनकी खूबसूरत आंखें उनकी शख्सियत पर चार चांद लगा देती हैं। शायद इसीलिए उन्होंने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया है। 

Bollywood stars who pledged to donate their organs
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड की देसी गर्ल जितनी खूबसूरत अभिनेत्री हैं उनका दिल भी उतना ही साफ है। जी हां, अपने पिता के मौत के बाद अभिनेत्री ने अपने सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars who pledged to donate their organs
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान 

बॉलीवुड के दबंग खान ने अपना बोन मैरो डोनेट करने का संकल्प लिया है। वो लोगों से भी जीवन बचाने के लिए ऐसा करने का आग्रह करते रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood stars who pledged to donate their organs
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अंग दान करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी आंखें दान करने का निर्णय लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed