बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों मनाली में अपने नए रेस्टोरेंट खुलने को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कंगना से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे इस बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और सफलता भी हासिल की है। आइए जानते हैं कौन हैं वो सितारे जिन्होंने शुरू किए अपने रेस्टोरेंट और किन नामों से जाने जाते हैं...
इन महंगे बार और रेस्टोरेंट के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारे, सूची में आशा भोसले भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस करती हैं। शिल्पा ने कुछ समय पहले मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। इतना ही नहीं इन हॉस्पिटेलिटी बिजनेस से शिल्पा की करोड़ों में कमाई भी होती है।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस ने कोलंबो श्रीलंका में खुद का एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। जिसका नाम अभिनेत्री ने काएमासूत्र रखा है। शुरुआत में सेलिब्रिटी शेफ दर्शन मुनीराम यहां के मेन शैफ थे। यहां आने वालों को श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिलती हैं।
बॉबी देओल
आश्रम फेम एक्टर बॉबी देओल एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन रेस्टोरेंट के मालिक हैं। बॉबी देओल का होटल ‘समप्लेस ऐल्स’ मुबंई के अंधेरी में स्थित है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। यह होटल इंडियन और चाइनीज डिशेज के लिए काफी मशहूर है। इस होटल को बॉबी ने काफी खूबसूरती से बनवाया है।
सुष्मिता सेन
वेब सीरीज आर्या से बेहतरीन कमबैक करने वाली सुष्मिता सेन की एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस में भी अच्छी पकड़ है। सुष्मिता का मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है जो बंगाली डिशेज के लिए काफी मशहूर है। जिसका नाम बंगाली माशी किचन नाम है। अभिनेत्री का एक ज्वैलरी बिजनेस भी है जिसे उनकी मां संभालती हैं। इसके अलावा सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम तंत्र एंटरटेनमेंट है।