बॉलीवुड में कई एक्शन फिल्में बनती हैं। जिसमें अपने पसंदीदा अभिनेताओं को सभी ने एक्शन सीक्वेंस करते देखा होगा। कई बार हीरो बड़ी से बड़ी बिल्डिंग से कूद जाते हैं, ट्रेन से रेस लगाते हैं, एक छत से दूसरी छत पर कूद जाते हैं जिन्हें देख दर्शक भी दंग रह जाते हैं। लेकिन इन सभी स्टंट्स को स्टंटमैन करते हैं। इन स्टंट मैन को हीरो का बॉडी डबल कहा जाता है। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं आपके पसंदीदा हीरोज के साथ बॉडी डबल की कुछ तस्वीरें। जिन्हें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान।
ऐसे शूट होते हैं बॉलीवुड के एक्शन सीन, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कई फिल्मों में स्टंट करते दिखाई देते हैं। सलमान ने कई फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट किए हैं। सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी सलमान ने खूब स्टंट किए थे। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में सलमान की जगह उनके बॉडी डबल विजय ने सलमान के स्टंट किए हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के बहुत सारे फैन्स हैं। उनकी बॉडी, उनके डांस, एक्टिंग और लुक्स के लाखों दीवाने हैं। ऋतिक ने भी कई फिल्मों में काफी खतरनाक स्टंट किए हैं। 'धूम-2', 'मोहनजोदाड़ो' और फिल्म 'बैंग-बैंग' में ऋतिक ने बहुत सारे खतरनाक स्टंट्स किए थे। वैसे तो ऋतिक अपनी सभी फिल्मों के स्टंट खुद ही करते हैं लेकिन उनकी फिल्म 'बैंग-बैंग' और 'मोहनजोदाड़ो' में उन्हें बॉडी डबल की जरूरत पड़ गई। ऋतिक के लिए इस फिल्म में आमिर खान (स्टंट मैन) ने उनके बॉडी डबल के रूप में काम किया था।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान वैसे तो रोमांटिक हीरो हैं। शाहरुख एक्शन फिल्मों से ज्यादा रोमांटिक फिल्मों के लिए ही जाने भी जाते हैं। लेकिन कई फिल्मों में शाहरुख भी स्टंट करते दिखाई देते हैं। शाहरुख ने साल 2018 में फिल्म 'जीरो' की थी। जिसके बाद से उन्होंने एक भी फिल्म में काम नहीं किया। इस फिल्म में शाहरुख ने स्टंट भी किए थे। लेकिन ये स्टंट शाहरुख ने नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ने किए थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'फैन' और 'चेन्नई' एक्सप्रेस में भी इसी बॉडी डबल ने उनके स्टंट किए हैं।
अक्षय कुमार
इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म के स्टंट खुद ही करते हैं और ऐसा है भी। लेकिन फिर भी कई फिल्मों में सुरक्षा की दृष्टि से अक्षय से खतरनाक स्टंट नहीं कराए जाते। अक्षय की जगह ये स्टंट उनके बॉडी डबल करते हैं। फिल्म 'चांदनी चौक दू चाइना' में अक्षय को बॉडी डबल का सहारा लेना पड़ा था।