सब्सक्राइब करें

VIDEO: सड़क किनारे सभी को गले लगाते नजर आई ये बॉलीवुड अभिनेत्री, हर साल ऐसा करने का किया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha gave free hugs on International Hug Day 2020 video goes viral
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai

दुनियाभर में 21 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय हग डे मनाया गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस दिन के बेहद खास अंदजा में मनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय हग डे के मौके पर ऋचा चड्ढा ने एक दिलचस्प पहल की कोशिश की। इस पहल के जरिए उन्होंने लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक प्रयोग के तौर पर अपने हाथ में साइन बोर्ड लेकर घूमने का फैसला किया और लोगों को 'फ्री हग' करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने ऐसा अब हर साल करने का फैसला किया है। 

Trending Videos
Richa Chadha gave free hugs on International Hug Day 2020 video goes viral
ऋचा चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

अजनबियों को फ्री मेें गले लगाते हुए ऋचा चड्ढा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। वीडियो में ऋचा चड्ढा राह चलते लोगों को गले लगाती हुई नजर आईं। वीडियो में ऋचा अपने हाथों में एक साइन बोर्ड पकड़े दिखाई दीं। इस साइन बोर्ड में 'फ्री हग्स' लिखा हुआ है। जिसके देखते के बाद आते-जाते अजनबी लोग ऋचा चड्ढा के पास आकर उन्हें गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

. . . . ...set out to share some 💓 because there’s so much hate in 🌍 atm! Like Martin Luther King said, “Darkness cannot be driven out by darkness, only light can do that ...” I hugged strangers and it was MAGIC! काको you see in the red sari, not only hugged me, she kissed me, and then proceeded to KISS MY FRIEND (the reason her 📱shook) who was helping 🥰🤗😄Made people hug each other too... you see love is contagious ! NOW I WANNA DO THIS EVERY YEAR! May be next year you can join me 💕☮️ Smile. Spread love! प्यार बाँटते चलो! ❤️ Thanks Sagar, UJ and Sajid! You supported my madness 💕 . . PS - I took a lift, had come in a car...from which we were documenting this! #NationalHugDay #Hug #Love #Peace #SpreadLove #BeTheChange

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha gave free hugs on International Hug Day 2020 video goes viral
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने वाली ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को साझा करते हुए बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ अच्छा साझा करने के लिए, क्योंकि दुनिया में बहुत नफरत है। जैसे मार्टिन लूथर किंग ने कहा, "अंधेरे को अंधेरे से खत्म नहीं किया जा सकता, केवल रोशनी ही ऐसा कर सकती है।" मैंने अजनबियों को गले लगाया और यह काफी अच्छा था। आप देखते हैं कि प्यार फैलाने से ही फैलता है। अब मैं ऐसा हर साल करना चाहूंगी। हो सकता है कि अगली साल आप भी मुझे मिलें। प्यार बांटते चलो।"

Richa Chadha gave free hugs on International Hug Day 2020 video goes viral
ऋचा चड्ढा - फोटो : file photo

ऋचा चड्ढा की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। बीते दिनों वह नागरिकता कानून और जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ बोलने की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। देश और कानून व्यवस्था को लेकर ऋचा कई बार सोशल मीडिया पर सरकारी की आलोचना कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Richa Chadha gave free hugs on International Hug Day 2020 video goes viral
ऋचा चड्ढा - फोटो : file photo

बात करें ऋचा चड्ढा की फिल्मों की तो वह जल्द ही फिल्म पंगा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका अदा की है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे प्रमोशन की रफ्तार भी बढ़ रही है। इन दिनों ये दोनों अभिनेत्रियां इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

पढ़ें: पीएम मोदी का अपमान करने पर इस बॉलीवुड हस्ती ने अनुराग कश्यप की लगाई क्लास, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed