सब्सक्राइब करें

'जितना समय मुझे अवॉर्ड लेने में लगा, उतनी देर में किसी एक शख्स ने सुसाइड कर लिया होगा': दीपिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
WEF 2020 deepika padukone on suffering from depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण को दावोस की वार्षिक बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपिका ने अपने डिप्रेशन को लेकर भी बात की। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2020 पर दीपिका ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि वह कैसी हैं और वह इसका झूठा जवाब अच्छी हूं देती थी।

Trending Videos
WEF 2020 deepika padukone on suffering from depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर से बात के दौरान दीपिका ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया कि मैं उन दिनों मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। लेकिन किसी को इस बारे में बताना नहीं चाहती थी।  दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन और तनाव के बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन इसको भी दूसरी बीमारियों की तरह ही समझना चाहिए। इस दौरान दीपिका ने अपने साथ घटी एक घटना का भी जिक्र किया। जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
WEF 2020 deepika padukone on suffering from depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI

दीपिका पादुकोण ने बताया-  एक दिन मैं अपने बेड से नीचे गिरीं थी और घर पर कोई नहीं था। उस वक्त मेरी काम वाली आई और मुझे डॉक्टर के पास ले गई। उन्होंने कहा कि हर सुबह उठकर वह हंसने और खुश रहने की कोशिश करती लेकिन आखिरकार मैं उदास हो जाती थी।

WEF 2020 deepika padukone on suffering from depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने कहा- 'मेरी लव और हेट रिलेशनशिप ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैं इससे पीड़ित हर किसी को बताना चाहती हूं कि आप अकेले नहीं हैं, उन्होंने यह भी कहा कि जितना समय मुझे अवॉर्ड लेने में लगा है, उतनी ही देर में दुनिया में किसी एक शख्स ने डिप्रेशन की वजह से सुसाइड कर लिया होगा।'

 
विज्ञापन
WEF 2020 deepika padukone on suffering from depression
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण को ये सम्मान मेंटल हेल्थ सेक्टर में उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने दुनिया के सामने न सिर्फ अपनी मानसिक बीमारी को स्वीकार किया बल्कि इसके खिलाफ एक अभियान भी छेड़ दिया। दीपिका ने सार्वजनिक मंच पर कई बार इस बात को स्वीकार किया है कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed