सब्सक्राइब करें

इस नाम से ट्विंकल खन्ना का बेटे आरव ने किया है मोबाइल में नंबर सेव, अक्षय के फैंस हो जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna reveal her name in son Aarav mobile phone
twinkle khanna - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में ट्विंटक खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ अपनी इस तस्वीर के साथ ट्विंकल खन्ना ने बेहज खास कैप्शन दिया है।

Trending Videos
Twinkle Khanna reveal her name in son Aarav mobile phone
Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर जो साझा की है उसमें उनके पीछे पुलिस की वैन नजर आ रही है। इस तस्वीर की कैप्शन में ट्विंकल खन्ना बेटे आरव के बारे में बेहद खास खुलासा किया है। ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन के जरिए बताया कि उनके बेटे आरव ने अपने फोन में उनका नाम पुलिस के नाम से सेव कर रखा है। ट्विंकल की पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

View this post on Instagram

Considering my son has saved my number as ‘Police’ on his phone I suppose this is rather apt :)

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna reveal her name in son Aarav mobile phone
Twinkle Khanna - फोटो : file photo

आपको बता दें कि बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 19 साल पूरे हो चुके हैं। अक्षय और ट्विंकल की शादी 2001 में 17 जनवरी को हुई थी। सोशल मीडिया में अक्षय अक्सर ऐसी तस्वीरें या वीडियो अपलोड करते रहते हैं, जिनसे दोनों के बीच मजेदार रिलेशनशिप का अंदाजा हो जाता है। अक्षय और ट्विंकल ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं।

Twinkle Khanna reveal her name in son Aarav mobile phone
akshay kumar twinkle khanna - फोटो : file photo

फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं। ट्विंकल के मुताबिक, उन्होंने अक्षय को सिर्फ 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ गुजारा और फिर शादी का फैसला कर लिया। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि जब वो ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए, तो उस समय तक डिंपल समझती थीं कि वो समलैंगिक हैं और वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे।

विज्ञापन
Twinkle Khanna reveal her name in son Aarav mobile phone
akshay kumar twinkle khanna - फोटो : file photo

इस वजह से उन्होंने अक्षय के आगे शर्त रखी कि एक साल तक उन्हें ट्विंकल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा। शादी का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। फाइनली इसके सालभर बाद अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई। शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मी करियर को बाय बाय कह दिया।

पढ़ें: छह साल की उम्र से ही सीखे निर्देशन के गुर, इन फिल्मों ने बनाया रमेश सिप्पी को महान निर्देशक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed