फिल्म 'लव आज कल' सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सारा और कार्तिक की रोमांटिक केमिस्ट्री युवाओं को खूब भा रही है। फिल्म में दो जमाने (1990 और 2020) के पहले प्यार की कहानी को पेश किया गया है, जिसे लेकर दर्शक आकर्षित हो रहे हैं। बीते दिनों पहला ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शक फिल्म के गाने 'शायद' को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने इस गाने का टीजर साझा किया है। इस टीजर में जोइ (सारा) और वीर (कार्तिक) एक दूसरे से चैटिंग करते हुए दिख रहे हैं।
'लव आज कल' के गाने 'शायद' का टीजर आया सामने, मोबाइल पर चैटिंग करते नजर आए 'सार्तिक'
सामने आए टीजर में वीर, जोइ को मैसेज करता है, 'मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रहा हूं।' जिसके जवाब में जोइ कहती है, 'मैं भी'। जिसके बाद वीर, जोइ को 'शायद' गाना भेजता है और कहता है, 'मुझे लगता है कि यह हमारा गाना है।' जिसके जवाब में जोइ कहती है, 'शायद' और फिर वीर कहता है, 'हां शायद।' गाने के इस टीजर को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उल्लेखनीय है कि यह गाना आज सामने आएगा।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
गौरतलब है कि 'लव आज कल' का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। फिल्म में दो समयकाल के मोहब्बत को दिखाया जाएगा। 1990 और 2020 की दोनों ही लव स्टोरी में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 1990 की कहानी में कार्तिक का नाम रघु है तो वहीं आधुनिक कहानी में उनका नाम वीर है।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक के अनुसार दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जिसके लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। वहीं इम्तियाज अली भी कार्तिक के काम से खुश हो कर यह कह चुके हैं कि वह कार्तिक के काम से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्हें एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि रघु और वीर का किरदार दो अलग-अलग अभिनेताओं द्वारा निभाया जा रहा है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।