सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ले रही थीं कुकिंग क्लास, राई चटकते ही चीखीं और हो गया बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt share her you tube cooking video
alia bhatt - फोटो : social media

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं । पिछले दिनों फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ था । हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया को चोट लग गई थी । उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी । आलिया अब अपने यूट्यूब चैनल को लेकर चर्चा में हैं । 

Trending Videos
alia bhatt share her you tube cooking video
alia bhatt - फोटो : insatgram

हाल ही में आलिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक कुकिंग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक साउथ इंडियन डिश जुकिनी बनातीं नजर आ रही हैं । आलिया के साथ शेफ भी नजर आ रहे हैं । शेफ उन्हें बताते हैं कि पहले पैन में तेल डालें और फिर राई डालें। जब आलिया राई डालती हैं तो वो चटकने लगती है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt share her you tube cooking video
alia bhatt - फोटो : alia bhatt

ऐसे में आलिया गैस से दूर जाकर खड़ी हो जाती हैं । राई को चटकता देख आलिया भट्ट चीखने भी लगती हैं । आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं । वीडियो में दिख रहा है कि सबसे पहले आलिया ने सब्जियां काटीं । 

alia bhatt share her you tube cooking video
Alia Bhatt - फोटो : instagram

उन्होंने कुकिंग के दौरान कहा कि अगर मुझे चोट लग गई तो प्रोड्यूसर को बता देना । इसके अलावा आलिया ने अपने वीडियो में फैंस से बताया कि उनका डाइट प्लान एक महीने में कम से कम चार बार बदलता है । वो कहती हैं, 'मैं अक्सर अपना डाइट प्लान बदलती रहती हूं, क्योंकि मैं बार-बार एक ही चीज खाकर बोर हो जाती हूं ।'  

विज्ञापन
alia bhatt share her you tube cooking video
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें दही और तड़का चावल बहुत पसंद है । बता दें आलिया ने पिछले दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी की है । इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।

'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन ने 90 के दशक में दीं कई हिट फिल्में, अब बॉलीवुड से दूर कर रहीं ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed