फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन की पड़ी बॉलीवुड पर भी मार, शाहिद कपूर की फिल्म की बाकी शूटिंग अब होगी इस शहर में

Tue, 08 Dec 2020 12:20 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Dec 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
bollywood suffer due to farmers protests and now shahid kapoor will shoot his rest movie at another location
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले जिस तरह कोरोना वायरस पूरे देश पर हावी रहा, वैसे ही अब देश में किसान आंदोलन भी हर उद्योग को प्रभावित कर रहा है। फिल्म उद्योग पर इसका असर कुछ इस तरह रहा कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में चल रही अभिनेता शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग को किसान आंदोलन की वजह से बंद करना पड़ा और वहां से फिल्म की टीम पूरा काम बंद करके उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए प्रस्थान कर गई।

bollywood suffer due to farmers protests and now shahid kapoor will shoot his rest movie at another location
Jersey Movie Shahid Kapoor - फोटो : ट्विटर

शाहिद कपूर ने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग देहरादून में ही शुरू की थी। वहां से उन्होंने पिछले महीने ही शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू की लेकिन शेड्यूल पूरा होने से पहले ही उन्हें शहर छोड़कर जाना पड़ा। इसका कारण बना देश की राजधानी में चल रहा किसानों का आंदोलन। सड़कों पर आवागमन और लोगों के काम धंधे बंद पड़े हुए हैं इस वजह से 'जर्सी' की टीम को भी चंडीगढ़ छोड़कर देहरादून जाना पड़ा।

bollywood suffer due to farmers protests and now shahid kapoor will shoot his rest movie at another location
शाहिद कपूर - फोटो : Social Media

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 'जर्सी' के निर्माताओं को चंडीगढ़ में अपनी फिल्म पूरी करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने तत्काल में नई योजना बनाई और पूरी टीम के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। फिल्म के निर्देशक गौतम टिन्नाणुरी, शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को फिल्माने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood suffer due to farmers protests and now shahid kapoor will shoot his rest movie at another location
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
हालांकि, फिल्म 'जर्सी' में क्रिकेट के मैदान पर भी काफी शूटिंग होनी है। इसलिए निर्माताओं को वापस चंडीगढ़ आना ही होगा। चंडीगढ़ में फिल्म की करीब तीन दिन की शूटिंग बाकी है जिसके लिए निर्माता किसानों के आंदोलन के खत्म होने के बाद चंडीगढ़ जाएंगे। क्रिकेट के मैदान पर फिल्माए जाने वाले दृश्यों की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि फिल्म में शाहिद कपूर एक सेवानिवृत्त क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का असली मुद्दा भी वही है।
विज्ञापन
bollywood suffer due to farmers protests and now shahid kapoor will shoot his rest movie at another location
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

शाहिद कपूर जिस 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, वह वर्ष 2019 में आई तेलुगू भाषा की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' का ही रिमेक है। इस फिल्म का भी निर्देशन गौतम टिन्नाणुरी ने ही किया। तेलुगू फिल्म में अभिनेता नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह कहानी एक नाकामयाब लेकिन हुनरमंद क्रिकेटर की है जो काफी उम्र बीत जाने के बाद फिर से क्रिकेट मैच के मैदान पर वापसी करता है। वह चाहता है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करे और अपने बेटे को टीम इंडिया की जर्सी उपहार स्वरूप दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed