बॉलीवुड एक्टर आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अभिनेता बीते 30 साल साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, पिछले कुछ साल से उनकी सफलता का ग्राफ नीचे आया है।
Aamir Khan: मायानगरी छोड़ आमिर खान पहुंचे नेपाल, 10 दिन तक मेडिटेशन करेंगे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल के बाद साल 2018 में आई उनकी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके चार साल बाद उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म लाल सिंह चड्ढा से वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म के असफल होने के बाद आमिर ने फिलहाल एक्टिंग से दूरी बना ली है और एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट
इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अभिनेेता सभी चीजों से ब्रेक लेकर 10 दिनों के लिए नेपाल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह मेडिटेशन के लिए वहां गए हुए हैं। रविवार (7 मई) सुबह वह नेपाल पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका विपश्यना केंद्र बुंदनीलकंठा में है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वह अकेले गए हैं या कुछ दोस्तों के साथ।
Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
गौरतलब है कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद आमिर ने घोषणा की थी कि वह फिल्मों से ब्रेक लेंगे और पूरी तरह से फिल्मों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मौजूदा समय में वह आर.एस. प्रसन्ना की 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस करने की तैयार कर रहे हैं। यह एक स्पेनिश फिल्म का रीमेक है।
Mahaakshay Chakraborty: महाक्षय चक्रवर्ती ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोले- मेरा संघर्ष अभी भी जारी
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अभिनेता गजनी फिल्म के सीक्वल के लिए मूल निर्माताओं के संपर्क में हैं और फिल्म पर चर्चा के लिए हैदराबाद की नियमित यात्राएं कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी बातचीत केजीएफ फेम प्रशांत नील से भी चल रही है। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर के साथ वह साउथ की फिल्म में नजर आ सकते हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, एक्टर ने साझा किया फिल्म को लेकर अपडेट