फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir kapoor: रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी का किया खुलासा!

Sun, 07 May 2023 04:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 May 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor talks about deepika padukone yeh jawaani hai deewani 2 said ayan mukerji has nice story for it
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से फैंस का दिल जीता। फिल्म में अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इससे पहले 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म में रणबीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 'बनी' बनकर फैंस का दिल जीता। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे सफल फिल्म रही थी। अब अभिनेता ने इस फिल्म के सीक्वल पर बात की है।

ranbir kapoor talks about deepika padukone yeh jawaani hai deewani 2 said ayan mukerji has nice story for it
ये जवानी है दीवानी - फोटो : social media

'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर ने दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और सुपरहिट साबित हुई। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर रणबीर ने खुलासा किया है कि इसका सीक्वल फैंस को जल्द देखने को मिलेगा।

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात

ranbir kapoor talks about deepika padukone yeh jawaani hai deewani 2 said ayan mukerji has nice story for it
रणबीर कपूर - फोटो : social media

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा कि मेकर्स जल्द ही 'ये जवानी है दीवानी' के लिए अच्छा सीक्वल लेकर आएंगे। उन्होंने खुलासा किया कि अयान मुखर्जी के पास फिल्म के अगले भाग को लेकर शानदार कहानी थी, लेकिन वह अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में व्यस्त हो गए, जिस कारण इस बारे में नहीं सोच पाए।

Kangana Ranaut: 'मॉडलिंग में मेरी हाइट का मजाक उड़ाया जाता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कंगना रणौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor talks about deepika padukone yeh jawaani hai deewani 2 said ayan mukerji has nice story for it
ये जवानी है दीवानी - फोटो : social media

फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया कि अयान ने इसकी कहानी को 10 साल आगे बढ़ा दिया है यानी फैंस को फिल्म में 10 साल आगे की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि 'बनी', 'नैना', 'अवि' और 'अदिति' अपने जीवन में कहां हैं। अभिनेता ने कहा कि मुझे लगता है कि 'ये जवानी है दीवानी' का एक अच्छा सीक्वल होगा। अयान ने जो कहानी बताई थी वह बहुत अच्छी थी, मुझे याद है, लेकिन फिर वह 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए। मुझे लगता है कि फिल्म कहानी 10 साल आगे की होगी। उन किरदारों को एक्सप्लोर करना काफी दिलचस्प और अच्छा होगा।'

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात

विज्ञापन
ranbir kapoor talks about deepika padukone yeh jawaani hai deewani 2 said ayan mukerji has nice story for it
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था, जबकि करण जौहर इसके निर्माता थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह अगली बार रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे। साथ ही पाइपलाइन में ‘ब्रह्मास्त्र 2’ भी है।

Nafisaa Teaser: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर बनी फिल्म का टीजर जारी, अनामिका पांडे की दिखी दमदार अदाकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed