बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान उन एक्टर्स में से एक हैं जो अपने अदब और तहजीब के लिए जाने जाते हैं। शायद यही वजह है कि जब उन्हें लगता है उनकी वजह से फैंस का दिल दुखा है तो माफी मांगने में भी पीछे नहीं रहते।
शाहरुख खान इस वजह से हुए शर्मिंदा, फैंस से खुलेआम मांगनी पड़ी माफी
दरअसल, इन दिनों क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल का बुखार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन जब मैदान में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं हो तो दर्शकों को निराशा हाथ लगती है। ऐसा ही हुआ जब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया।
खराब प्रदर्शन के बाद शाहरुख ने फैंस से माफी मांगी है। शाहरुख खान ने मैच खत्म होने के बाद ट्वीट कर लिखा, 'कोई भी खेल एकता से जुड़ा होता है चाहे उसमें जीत हो या हार उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन आज की रात केेकेआर के मालिक के तौर पर मुझे लगता है कि हम अच्छा खेल नहीं पाए। इसके लिए मैं अपने फैंस से माफी मांगता हूं।'
Sports is about the spirit & wins/losses don’t reflect that. But tonite as the ‘Boss’ I need to apologise to the fans for the lack of spirit
गौरतलब है कि इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 102 रनों से हराया। इस हार के साथ ही कोलकाता की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई जबकि मुंबई की टीम ने जीत के साथ ही टॉप-4 में जगह बनाते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं।
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख इन दिनों निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्हें एक बौने के किरदार में देखा जाएगा। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
