फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: डंकी के ट्रेलर रिलीज से पहले मुंबई लौटे शाहरुख खान, स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर आए नजर

Tue, 05 Dec 2023 08:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Dec 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Superstar Shah Rukh Khan Returned to Mumbai before Dunki Trailer Release Details Inside
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर और इसके दोनों गाने लोगों को खूब पसंद आए हैं। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की तैयारियों को लेकर अभिनेता इस समय काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले वे मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। 


Animal Day 4 BO Collection: ‘एनिमल’ का सोमवार को भी हाहाकार, शुक्रवार को रिलीज फिल्मों में मनाया बिगेस्ट मंडे

Bollywood Superstar Shah Rukh Khan Returned to Mumbai before Dunki Trailer Release Details Inside
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

किंग खान स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आए। वे अपने बेटे आर्यन खान के कलेक्शन से सफेद टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और ट्राउजर पहने शाहरुख हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को कैप और सिल्वर चेन से कंप्लीट किया था। अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ वे बाहर निकल अपनी सफेद कार से रवाना हो गए।  

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Bollywood Superstar Shah Rukh Khan Returned to Mumbai before Dunki Trailer Release Details Inside
SRK

जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, हर तरफ से लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। एक प्रशंसक ने लिखा, 'हमेशा स्टाइल में'। वहीं, दूसरे ने लिखा, 'कोई आश्चर्य नहीं कि वह किंग हैं।' अन्य लोगों ने पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Superstar Shah Rukh Khan Returned to Mumbai before Dunki Trailer Release Details Inside
डंकी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

2023 में 'पठान' और 'जवान' जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद शाहरुख खान इस साल 'डंकी' के साथ हैट्रिक लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। दोनों दिग्गज एक साथ पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।  इसमें तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Superstar Shah Rukh Khan Returned to Mumbai before Dunki Trailer Release Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास सुजॉय घोष की अगली फिल्म भी है, जिसमें वे पहली बार सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा वे सिद्धार्थ आनंद की 'टाइगर वर्सेस पठान' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में सलमान खान भी लीड रोल में नजर आएंगे।
South Actresses: कम सैलरी से इन साउथ अभिनेत्रियों ने की थी शुरुआत, आज करोड़ों रुपये करती हैं चार्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed