आज के समय में बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों के प्रमोशन के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं और रोज किसी ना किसी रूप में सुर्खियों में आ जाते हैं। जैसे ही फिल्म की घोषणा होती है तो उसके कुछ ही समय बाद पोस्टर निकलने शुरू हो जाते हैं।
शाहरुख, सलमान ने बदल डाला फिल्म प्रमोशन का तरीका, लगी पोस्टर्स की लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की इस साल 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्में आ रही हैं लेकिन वो फिलहाल सोहेल खान के साथ आ रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
फिल्म रिलीज होने से महीनों पहले ही टीजर, ट्रेलर और गानों के फर्स्ट लुक ट्विटर पर ट्रेड कर रहे हैं। यहां तक कि सलमान की इस फिल्म के प्रमोशन के समय नया इमोजी भी रिलीज हुआ है जो अपने आप में यूनीक है।
यहां तक कि 'ट्यूबलाइट' के एक गाने 'मैं अगर' रिलीज होने से पहले इसका टीजर रिलीज किया गया। ट्रेलर के अलावा उन्होंने हाल ही में फिल्म का एक सीन निकाला है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस तरह से सलमान और उनकी 'ट्यूबलाइट' लगातार चर्चा में बनी हुई है।
शाहरुख खान की बात करें तो वो इस समय अनुष्का शर्मा के साथ आ रही फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने कल भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फिल्म का ट्रेलर नहीं बल्कि 'मिनी ट्रेल' रिलीज किया। इसके बाद उन्होंने एक गाने की भी झलक दिखाई जिसमें अनुष्का डांस करती नजर आईं।
फिल्म का नाम भी दर्शकों की राय पर तय हुआ। पहले फिल्म का नाम रहनुमा था, फिर रौला हुआ और अब दर्शकों की राय पर इसे जब हैरी मीट सेजल कर दिया गया।
शाहरुख अपनी महत्वकांक्षी फिल्म फैन का ट्रेलर अपने लकी फैंस के सामने रिलीज कर चुके हैं। शाहरुख ने फैन की रिलीज के समय भी इसी तरह के प्रमोशन किए थे।