फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनंदन के समर्थन में उतरा बॉलीवुड और रविंद्र जैन के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Thu, 28 Feb 2019 08:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 28 Feb 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
bollywood support Abhinandan and ravindra jain birthday here top news
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala

अभिनंदन के समर्थन में उतरा बॉलीवुड


पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच बुधवार को खबर आई कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। देशभर में सभी उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। बॉलीवड में भी करण जौहर, रणवीर सिंह, सुष्मिता सेन और अर्जुन कपूर समेत दूसरे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की दाद दी और उम्मीद जताई कि जल्द ही वो देश लौट आएंगे।

पढ़े: अभिनंदन को वापस लाने के लिए बॉलीवुड ने छेड़ी मुहिम, अर्जुन कपूर से सुष्मिता सेन तक ने किया ट्वीट 

bollywood support Abhinandan and ravindra jain birthday here top news
zoya akhtar

एयर स्ट्राइक पर जवाब देने से जोया अख्तर का इंकार
भारतीय वायुसेना के हवाई हमले में कई आतंकी कैम्प को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने एयर स्ट्राइक की सराहना की तो वहीं जोया अख्तर ने इस पर कमेंट करने से इंकार कर दिया। जोया अख्तर एक स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

bollywood support Abhinandan and ravindra jain birthday here top news
ali fazal

अली फजल ने न्यूड तस्वीरों का बताया सच 
एक्टर अली फजल बीते कुछ दिनों से अपनी न्यूड तस्वीर के लीक हो जाने की वजह से सुर्खियों में थे। अब अली ने बताया कि इस पूरी घटना का सच क्या है। उन्होंने कहा कि 'तकनीकी रूप से कुछ भी लीक नहीं हुआ था जिस तरह मीडिया ने पेश किया। जिस तस्वीर में मैं शीशे के सामने टॉपलेस खड़ा हूं वो मिर्जापुर से है। लोगों ने इसे खबर बना दिया कि यह अली फजल की न्यूड तस्वीर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood support Abhinandan and ravindra jain birthday here top news
ravindra jain
रविंद्र जैन का जन्मदिन आज
संगीतकार और गायक रविंद्र जैन ने संगीत की दुनिया को एक से बढ़कर एक कई यादगार गीत दिए। जन्म से ही उनकी आंखों की रोशनी नहीं थी। उनका जन्म 28 फरवरी 1944 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुआ था। रविंद्र जैन सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ विश्वविद्यालय के ब्लाइंड स्कूल से की। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने संगीत की तालीम लेनी शुरू कर दी थी। इसके बाद वो संगीत के शिक्षक बनकर कोलकाता पहुंचे।

पढ़ें: 'रामायण' की आवाज बन गया था ये सिंगर, 4 साल की उम्र में तालीम लेकर बने महान संगीतकार
विज्ञापन
bollywood support Abhinandan and ravindra jain birthday here top news
Luka Chuppi - फोटो : instagram

'लुका छिपी' में लगे 4 कट्स
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। रिलीज से पहले फिल्म सेंसर बोर्ड के पास गई जहां 4 कट्स के साथ इसे पास कर दिया गया। बता दें कि फिल्म का विषय लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है।

पढ़ें: 'लुका छुपी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed