कोरोना महामारी का असर यूं तो हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। लेकिन, इसका सबके ज्यादा प्रभाव सिनेमाघरों पर भी पड़ा है। कोरोना की वजह से लंबे समय तक थिएटर बंद होने की वजह से फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ शिफ्ट होते नजर आए। दरअसल, ओटीटी की वजह से बड़ी संख्या में लोग उनकी फिल्मों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स को यह दर्शक तक पहुंचने का एक बढ़िया माध्यम लगा। हालांकि, अब हालाल सामान्य होने पर कई राज्यों में सिनेमाघर फिर खुल चुके हैं। ऐसे में अब कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को थिएटर पर प्रदर्शित करने को तैयार है। आइए जानते हैं साल के अंत तक किन फिल्मों को सिनेमा घरों में देख सकेंगे दर्शक-
बॉलीवुड: साल के अंत में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी यह फिल्में, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक की मूवी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
83
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को थिएटर में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 विश्वकप में मिली जीत पर आधारित है।
सत्यमेव जयते 2
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का दूसरा भाग सत्यमेव जयते 2 इसी साल 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में नजर आएंगे।
अंतिम
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम भी इस साल नवंबर में रिलीज होगी। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 को सीधी टक्कर देगी।
तड़प
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प साल के आखिरी माह यानी 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु की हिट फिल्म आरएक्स 100 की रीमेक है, जिसमें अहान के साथ तारा सुतारिया दिखाई देंगी।