बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं लेकिन उससे कई ज्यादा प्लान होती हैं, शूटिंग के लिए तैयार भी हो जाती हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि ये फिल्में बड़े परदे तक नहीं पहुंच पाती हैं। इनमें से कुछ फिल्में तो शुरू ही नहीं हो पाती हैं या फिर कुछ बीच में बंद हो जाती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम।
बॉलीवुड: ये फिल्में कभी नहीं हो पाई रिलीज, अमिताभ बच्चन और रेखा की पहली फिल्म भी लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम मशीन
टाइम मशीन नाम की इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म की तीन चौथाई शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। इस फिल्म में आमिर खान, रवीना टंडन, रेखा, नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर और विजय आनंद मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी थी हालांकि इसी बीच शेखर कपूर के पूरे पैसे खत्म हो जाने पर शूटिंग रोक दी गई। इसके बाद शेखर कपूर यूएस चले गए जिससे फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकी।
अपने पराए
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और रेखा बड़े पर्दे पर पहली बार 1976 में आई फिल्म ‘दो अनजाने’में नजर आए। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि उन दोनों ने साथ में उससे ठीक चार साल पहले यानी 1972 में दोनों ने एक फिल्म साइन की थी। जिसका नाम था अपने पराए। इस फिल्म के कई सीन शूट हो चुके थे। निर्माता के पास ज्यादा पैसे नहीं थे और वो आराम-आराम से शूट कर रहे थे। साथ ही अमिताभ और रेखा फेमस हो रहे थे। बस अमिताभ रेखा को और कई बड़े प्रोजेक्ट मिल गए और ये फिल्म बंद हो गई।
देवा
सुभाष घई और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 1978 की फिल्म देवा में साथ काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई थी हालांकि सुभाष और बिग बी के इगो क्लैश के चलते इसे एक हफ्ते की शूटिंग के बाद ही बंद कर दिया गया। सुभाष घई ने गुस्से में फिल्म को दोबारा शुरू ना करने का फैसला किया और देवा कभी रिलीज नहीं हो सकी।
सरफरोश
अमिताभ बच्चन ने 1979 में मनमोहन देसाई की ‘सरफरोश’ नाम की एक मूवी साइन की थी। इस फिल्म में उनके साथ परवीन बॉबी, कादर खान और शक्ति कपूर भी अहम भूमिकाओं में थे। परवीन बॉबी ने भी अमिताभ के साथ कुछ सीन शूट किए थे, लेकिन फिर पता नहीं चल पाया कि आखिर क्या बात हुई कि मनमोहन देसाई को अपना इतना बड़ा प्रोजेक्ट डब्बा बंद करना पड़ा।