फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं ये हिट अभिनेत्रियों, देखें लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल

Mon, 29 Aug 2022 06:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Top Actress Worked In B-grade Movies From Katrina Kaif To Urvashi Dholakia
बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अभिनेताओं का दबदबा हमेशा से रहा है लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी उभरीं, जो फिल्मों को अपने नाम से हिट करवाने का दम रखती हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, आज के समय में बॉलीवुड में कई दमदार अभिनेत्रियां हैं, जो अभिनेताओं से कम नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो बेशक सिनेमा की ए लिस्टर्स अभिनेत्रियां हैं लेकिन उन्होंने कभी न कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। आइए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

Bollywood Top Actress Worked In B-grade Movies From Katrina Kaif To Urvashi Dholakia
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

मनीषा कोइराला
एक समय पर मनीषा कोइराला बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम करके लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मनीषा ने बी ग्रेड फिल्म में काम किया है। वह 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर शौरी दिखे थे। 

Bollywood Top Actress Worked In B-grade Movies From Katrina Kaif To Urvashi Dholakia
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा कोप्पिकर
ईशा कोप्पिकर बेशक हिंदी सिनेमा में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है, उसमें अभिनेत्री की एक्टिंग की तारीफ हुई है। कम ही लोग जानते हैं कि ईशा ने 'हसीना' में काफी ज्यादा बोल्ड सीन दिए थे। 'खल्लास गर्ल' ने इस बी ग्रेड फिल्म से हंगामा मचा दिया था। हालांकि, इस फिल्म की चर्चा ज्यादा नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Top Actress Worked In B-grade Movies From Katrina Kaif To Urvashi Dholakia
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप अभिनत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटरीना भी बी ग्रेड फिल्म में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने फिल्म 'बूम' में अपनी बोल्डनेस दिखाई थी। इस फिल्म में कटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर के कई सारे हॉट सीन्स थे, जिसकी चर्चा आज भी होती रहती हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Top Actress Worked In B-grade Movies From Katrina Kaif To Urvashi Dholakia
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। नेहा एक शानदार होस्ट भी हैं। इन सबके बीच नेहा धूपिया ने भी फिल्म 'शीशा' अपने बोल्ड सीन्स से तहलका मचा दिया था। फिल्म में नेहा के साथ सोनू सूद नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed