फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ' 2.0' से लेकर सपना चौधरी तक, बॉलीवुड की ये हैं बड़ी खबरें जो हफ्ते भर सुर्खियों में रहीं

Sun, 16 Sep 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news 9th to 15th september 2018
2.0

'2.0' का टीजर रिलीज


दर्शकों को लंबे समय से अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' के टीजर का इंतजार था। आखिरकार गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया। जिसे सिर्फ 24 घंटे के अंदर 3 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। कहा जा रहा है यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म है जिसका बजट करीब 550 करोड़ है। डेढ़ मिनट के इस टीजर में दिखाया गया है कि पक्षियों का झुंड आसमान में मंडरा रहा है और फिर अचानक सबके मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। तब रजनीकांत, एमी जैक्शन और बाकी टीम कहती है कि इस मुसीबत से लड़ने के लिए सुपर पॉवर की जरूरत है और चिट्टी यानी रोबोट को फिर से बनाया जाता है। यह फिल्म 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।  

bollywood top news 9th to 15th september 2018
Manmarziyan Love Sonia Mitron

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 3 फिल्में रिलीज
बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में रिलीज हुई हैं। अनुराग कश्यप पहली बार लव ट्राएंगल बेस्ड स्टोरी 'मनमर्जियां' लेकर आए हैं। आमतौर पर अनुराग कश्यप डार्क फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'मनमर्जियां' में अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी फिल्म 'लव सोनिया' है। चाइल्ड ट्रैफिकिंग और देह  व्यापार पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया था। भारत में रिलीज से पहले 'लव सोनिया' ने कई फिल्म फेस्टिवल्स में ढेर सारे अवॉर्ड्स जीते। फिल्म में मुख्य भूमिका मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्ढा, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव और अनुपम खेर हैं। वहीं तीसरी फिल्म 'मित्रों' है। जैकी भगनानी और कृतिका कामरा स्टारर इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है।

bollywood top news 9th to 15th september 2018
AndhaDhun

'अंधाधुन' का दूसरा गाना रिलीज
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म 'अंधाधुन' के साथ परदे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर और टाइटल ट्रैक 'अंधाधुन' को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अब फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। 'अंधाधुन' के दूसरे गाने का नाम 'नैना दा क्या कसूर' है। इस गाने में एक्ट्रेस राधिका आप्टे और आयुष्मान खुराना की बेहतरी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 'नैना दा क्या कसूर' गाने को अमित त्रिवेदी ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, उन्होंने इस गाने को कंपोज भी किया है। वहीं इस गाने के बोल जयदीप साहनी ने लिखे हैं। 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news 9th to 15th september 2018
vivek agnihotri and swara bhaskar

सोशल मीडिया पर भिड़े विवेक और स्वरा
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं दोनों अक्सर ट्विटर पर भी भिड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हुआ जब ट्विटर ने विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एक्शन लिया जिस पर अब विवेक ने स्वरा भास्कर पर गुस्सा निकाला है। विवेक अग्निहोत्री ने स्वरा भास्कर को टैग करते हुए लिखा कि 'प्रिय स्वरा भास्कर, शुक्रिया मेेरी अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाने के लिए। बहुत उदारवादी, वास्तव में। इससे मुझे मजबूती, प्रेरणा और भारत के दुश्मनों से लड़ने की आजादी मिली।' बता दें कि विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। दरअसल, स्वरा भास्कर ने नन रेप केस मामले में केरल के विधायक पीसी जॉर्ज के बयान की निंदा की थी। 

विज्ञापन
bollywood top news 9th to 15th september 2018
sapna chaudhary

सपना चौधरी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
डांसर और सिंगर सपना चौधरी जल्द ही बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली हैं। 'बिग बॉस' से देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में नजर आएंगी। सपना चौधरी के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद. टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी। सपना चौधरी की फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed