{"_id":"5b9dcaa3867a557f6e5387c2","slug":"manmarziyan-love-sonia-mitron-film-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक की 'मनमर्जियां' के आगे नहीं चल पाया इन स्टार्स का जादू, 'लव सोनिया' और 'मित्रों' पर हुए हावी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक की 'मनमर्जियां' के आगे नहीं चल पाया इन स्टार्स का जादू, 'लव सोनिया' और 'मित्रों' पर हुए हावी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Manmarziyan Love Sonia Mitron
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 3 फिल्मों ने अपनी किस्मत आजमाई। वैसे तो इन तीनों फिल्मों की ही शुरुआत ठीक नहीं रही लेकिन फिर भी अभिषेक बच्चन की फिल्म दोनों फिल्मों की अपेक्षा बढ़त बनाए हुए है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सकती है लेकिन इतना तो तय है कि बजट निकालना मुश्किल हो सकता है। इन तीनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जो दूसरे दिन भी फिल्म समीक्षकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा।
Manmarziyan film
यह तीनों फिल्में 'मनमर्जियां', 'मित्रों' और 'लव सोनिया' हैं। फिल्म समीक्षकों ने पहले ही दिन 'मनमर्जियां' फिल्म के कलेक्शन की उम्मीद 4 से 5 करोड़ जताई थी लेकिन यह फिल्म उनके अनुमान पर खरी नहीं उतरी। इस फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा ही हाल बाकी 2 फिल्मों का भी रहा। इन तीनों फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। जिसमें अभिषेक की 'मनमर्जियां' बाकी दोनों फिल्मों पर हावी होती हुई दिखाई दे रही है।
love sonia
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी कि इस फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़ और दूसरे दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर 8.63 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। वहीं 'मित्रों' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख और दूसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन कर पाई है। यानी कि 'मित्रों' फिल्म का कुल कलेक्शन 95 लाख हुआ है। जबकि पिंकविला से बात करते हुए फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने 'लव सोनिया' के पहले दिन के कलेक्शन का 50 लाख का अनुमान लगाया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दूसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन कर पाई। ऐसे में 'लव सोनिया' फिल्म का कुल कलेक्शन 1 करोड़ हो गया है।
#Manmarziyaan witnesses a healthy 45.17% growth on Day 2, although after a low Day 1, the jump in biz should’ve been higher... North circuits are performing better... Fri 3.52 cr, Sat 5.11 cr. Total: ₹ 8.63 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Mitron film
'मनमर्जियां' फिल्म को 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है वहीं इसका बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ और 'मित्रों' फिल्मों का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। यानी कि यह तीनों ही फिल्में छोटे बजट की है। इन तीनों ही फिल्मों कहानी की बात करें तो तीनों की फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं। 'मनमर्जियां' रोमांटिक फिल्म है जबकि 'मित्रों' कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म गंभीर विषय पर आधारित है। इन तीनों ही फिल्मों में फिल्म समीक्षकों ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन
Manmarziyan Love Sonia Mitron
'मनमर्जियां' फिल्म अनुराग कश्यप की पहली रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म में राजकुमार राव, मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्ढा, फ्रीटा पिंटो और मनोज बाजपेयी हैं। जबकि 'मित्रों' फिल्म में जैकी भगनानी, कृतिका कामरा और प्रतीक गांधी मुख्य किरदार में हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड में यह तीनों फिल्में क्या कमाल कर पाती हैं।