फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा मर्दों से इश्क: कुंवारी रह गईं ये टॉप अभिनेत्रियां, एक ने तो तन्हाई में छोड़ दी दुनिया

Mon, 03 May 2021 04:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 03 May 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
bollywood unmarried actresses who fallen in love with married men Parveen Babi Tabu and Asha Parekh
कुंवारी अभिनेत्रियां - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जहां के लोग अपने पीछे कई कहानियां छोड़ जाते हैं और दुनिया के लिए ढेर सारे अनुभव भी। यहां हर चीज देखने को मिलती है। प्यार, धोखा और शादी के किस्से तो आपने कई सुने होंगे। वहीं कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने आजतक शादी नहीं की। लेकिन इनमें कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो शादीशुदा मर्दों के प्यार में गिरफ्तार रहीं। इनका इश्क परवान तो चढ़ा लेकिन कभी मुकम्मल न हो सका।

bollywood unmarried actresses who fallen in love with married men Parveen Babi Tabu and Asha Parekh
परवीन बॉबी - फोटो : Twitter/@FilmHistoryPic

परवीन बाबी
जब ऐसी कहानियों का जिक्र होता है बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का नाम लोगों के जहन में सबसे पहले आता है। अपने समय में अभिनेत्री के कई अफेयर्स रहे। हर बार उनका झुकाव शादीशुदा मर्दों की तरफ ही रहा। शादीशुदा लोगों की ओर आकर्षण रखने की वजह से परवीन को इंडस्ट्री में अलग नजरों से देखा जाता था। डैनी के अलावा महेश भट्ट और कबीर बेदी से उनके गहरे रिश्ते रहे। सभी के साथ वो लिव इन में रहीं, लेकिन शादी नहीं कर पाईं और कुंवारी ही दुनिया से अलविदा हो गईं।

bollywood unmarried actresses who fallen in love with married men Parveen Babi Tabu and Asha Parekh
आशा पारेख - फोटो : Social media

आशा पारेख
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को प्यार तो हुआ, लेकिन कभी सफल नहीं हो पाया। आशा को नासिर हुसैन से प्यार हुआ था। इस बात को उन्होंने अपनी आत्मकथा में भी स्वीकार किया है। आशा पारेख हमेशा कहती थीं कि नासिर हुसैन उनकी जिंदगी का सच्चा प्यार रहे हैं। उनकी वजह से वो कुंवारी ही रह गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood unmarried actresses who fallen in love with married men Parveen Babi Tabu and Asha Parekh
नगमा - फोटो : Twitter

नगमा
फिल्म 'बागी' से लॉन्च हुईं नगमा भी अभी तक कुंवारी ही हैं। फिल्मों के बाद अब अभिनेत्री ने राजनीति की तरफ रुख कर लिया। 40 की उम्र पार करने के बावजूद नगमा आज तक कुंवारी हैं। एक समय में सौरव गांगुली के साथ इनके अफेयर की खूब खबरें उड़ी थीं।

विज्ञापन
bollywood unmarried actresses who fallen in love with married men Parveen Babi Tabu and Asha Parekh
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47

सुष्मिता सेन 
पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज भी कुंवारी हैं। वह अपनी दो गोद ली हुई बेटियों के साथ रहती हैं। अब देखना ये है कि आने वाले समय में वह शादी करती हैं या नहीं। सुष्मिता सेन का अफेयर विक्रम भट्ट, संजय दत्त, संजय कपूर समेत कई अन्य शादीशुदा एक्टर्स के साथ रहा। इन दिनों सुष्मिता रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed