फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बॉलीवुड हसीनाओं का शादीशुदा मर्दों पर आया था दिल, शादी रचाकर बनीं दूसरी पत्नी

Mon, 03 May 2021 03:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 03 May 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Madhubala To Kareena Kapoor These Top Actresses Who Are Actually Second Wives To Formerly Married Men
शिल्पा शेट्टी, विद्या बालन, रानी मुखर्जी और मधुबाला

हिंदी सिनेमा में करियर के शिखर पर रहकर शादी करने की पुरानी परंपरा रही है। मधुबाला, वैजयंतीमाला, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, करीना कपूर के बाद विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने भी अपने से बड़ी उम्र के विवाहित मर्दों से शादी की है। जबकि बहुत से कुंवारे उम्मीदवार इन तारिकाओं से शादी करने की लाइन में थे। इस सारे मामले में खास बात यह है की इन अनुभवी पतियों की उम्र इन हीरोइनों से अधिक है और इनके बच्चे भी नई माओं से कुछ बरस ही छोटे हैं।

Madhubala To Kareena Kapoor These Top Actresses Who Are Actually Second Wives To Formerly Married Men
मधुबाला और किशोर कुमार

मधुबाला
 

हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे सुंदर अभिनेत्री रही मधुबाला ने दो बार के शादीशुदा गायक किशोर कुमार से जब शादी की तो दिलीप कुमार जैसे हाथ मलते रह गए थे। केवल 36 वर्ष की उम्र में दिल के छेद की बीमारी के कारण दुनिया से विदा होने वाली मधुबाला की जो सेवा किशोर कुमार ने की है, उसकी तुलना कैंसर से मौत का सामना कर रही नरगिस की सुनील दत्त द्वारा की गई सेवा से की जा सकती है।

Madhubala To Kareena Kapoor These Top Actresses Who Are Actually Second Wives To Formerly Married Men
वैजयंती माला और चमनलाल बाली

वैजयंतीमाला

बहरहाल वैजयंतीमाला ने राजकपूर और दिलीप कुमार के साथ प्यार की छोटी पारी खेलने के बाद राजकपूर के मित्र डॉ. बाली से शादी की। ये वही डॉ.बाली है जो राजकपूर के प्रेम पत्र वैजयंती तक पंहुचाया करते थे। हालांकि इस विवाह में श्रीमती कृष्णा कपूर का भी हाथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala To Kareena Kapoor These Top Actresses Who Are Actually Second Wives To Formerly Married Men
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी

हेमा मालिनी
 

स्वप्न सुंदरी हेमा मालिनी से शादी करने के लिए संजीव कुमार तो लाइन में थे ही जितेंद्र ने भी हेमा की मां को शादी के लिए तैयार कर लिए था। वो भी तब जबकी उनका अफेयर शोभा से चल रहा था। लेकिन फिल्मी अंदाज में धर्मेंद्र शोभा को लेकर मद्रास पंहुच गए और पहले से शादीशुदा जाट हीरो ने कानूनी अड़चनों से बचने के लिए इस्लाम धर्म कबूल करके और दिलावर खान बनके हेमा यानी आयशा से निकाह किया। गौरतलब है कि आज भी धर्मेंद्र के पारिवारिक समारोह में हेमा को नहीं बुलाया जाता।

विज्ञापन
Madhubala To Kareena Kapoor These Top Actresses Who Are Actually Second Wives To Formerly Married Men
बोनी कपूर और श्रीदेवी

श्रीदेवी

'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed