{"_id":"5ca9eab6bdec2214031bcf4b","slug":"bollywood-villain-manik-irani-disappear-popular-as-billa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिल्ला' बनकर इस एक्टर ने बालीवुड में फैलाई थी दहशत, इस वजह से हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिल्ला' बनकर इस एक्टर ने बालीवुड में फैलाई थी दहशत, इस वजह से हुई दर्दनाक मौत
बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन का दौर काफी पुराना रहा है । 70-80 के दशक में दर्शकों के बीच एक्शन की खूब डिमांड होती थी । डायरेक्टर भी दर्शकों की डिमांड के हिसाब से खूब एक्शन परोसत थे । एक्शन फिल्मों के लिए हमेशा हट्टे-कट्टे विलेन की जरूरत होती थी । जो मार-धाड़ और स्टंट करने में माहिर हो । ऐसे में उस समय एक एक्टर हर दूसरी फिल्म में देखा जाता था ।
2 of 8
manik irani
इस एक्टर का नाम था माणिक ईरानी । नाम से भले ही आप इन्हें पहचान ना पाएं लेकिन चेहरा देखकर तो जरूर याद आ गया होगा । माणिक फिल्मों में विलेन के रोल में बहुत मशहूर थे । बिल्ला कहते ही दर्शकों के सामने माणिक का चेहरा आ जाता था ।
3 of 8
manik irani
सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में निभाए बिल्ला नाम के विलेन के किरदार ने माणिक ईरानी को एक नया ही नाम दे दिया था। हालांकि इससे पहले माणिक ने और भी विलेन के किरदार निभाए थे, लेकिन उन्हें नई पहचान फिल्म 'हीरो' से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
manik irani
माणिक ईरानी का अपना ही एक अलग अंदाज था। उनका लुक ऐसा था कि कोई भी देखकर डर जाए और उस पर माणिक की जानदार डायलॉग डिलिवरी.... स्क्रीन पर माणिक के आते ही दहशत फैल जाती थी।
विज्ञापन
5 of 8
manik irani
दर्शकों के लिए वो किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे । माणिक ने 1974 में गुंडे के किरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कालीचरण', 'त्रिशूल', 'मिस्टर नटवरलाल', 'शान' और 'कसम पैदा करनेवाले की' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।