ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' डायरेक्टर एस. एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोन्स को साइन किया गया था लेकिन अब डेजी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गई हैं। डेजी ने फिल्म से अलग होने की खबर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की।
300 करोड़ के बजट से बन रही RRR से अलग हुईं डेजी एडगर जोन्स, पोस्ट लिखकर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेजी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा-, "'आरआरआर', दुर्भाग्यवश पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मैं इस शानदार फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकूंगी। पटकथा वास्तव में शानदार है और यह एक बेहतरीन किरदार है। मुझे उम्मीद है कि वे जिसे भी कास्ट करेंगे उसका वैसा ही गर्मजोशी से स्वागत होगा जैसा मेरा हुआ था और मैं प्रोडक्शन को शुभकामनाएं देती हूं।"
इसके बाद RRR के आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में बताया गया, "अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, डेजी एडगर जोन्स अब हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की आशा करते हैं।" जैसे ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि हुई जूनियर एनटीआर के फैंस ने डेजी को इंस्टा से अनफॉलो करना शुरू कर दिया।
फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।