सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी पर इस एक्ट्रेस के ट्वीट से भड़के लोग, रैली के झंडे को बताया पाकिस्तान का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Koena Mitra troll after shared IUML party flag called it pakistan flag and talked about Rahul Gandhi
Koena Mitra - फोटो : amar ujala
'अपना सपना मनी मनी', 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री कोएना मित्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। राहुल गांधी पर टिप्पणी करने की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा है। नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो किया। इस रोड शो में मौजूद कुछ भीड़ ने पाकिस्तान के झंडे जैसा झंडा ले रखा है। 
Trending Videos
Koena Mitra troll after shared IUML party flag called it pakistan flag and talked about Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें चलने लगीं कि राहुल गांधी की रैली में पाकिस्तान का झंडा खुलेआम लहराया गया। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ये झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारतीय संघ मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) पार्टी का था। अब इसी तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करने से कोएना मित्रा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Koena Mitra troll after shared IUML party flag called it pakistan flag and talked about Rahul Gandhi
koena mitra - फोटो : file photo
कोएना मित्रा ने ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'पहला विभाजन आतंकवादी जिन्ना की वजह से हुआ था, अगला राहुल गांधी कर सकते हैं। इस्लामिक झंडे से उनका केरल में स्वागत किया गया।' उन्होंने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर लिखा,'कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र प्रो-जिहाद और जवान विरोधी ,भारत-विरोधी' कोई व्यक्ति 'गज़वा-ए-हिंद' के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।'




 
Koena Mitra troll after shared IUML party flag called it pakistan flag and talked about Rahul Gandhi
कोएना मित्रा - फोटो : file photo
कोएना मित्रा के इस ट्वीट के बाद प्रभा नाम की ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'बेसिक पॉलिटिक्स सिख लें।' मोहम्मद सकिब अलम लिखते हैं- 'कोएना मित्रा व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।' दक्षिणपंथी कार्यकर्ता राहुल ईश्वर ने मित्रा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'प्रिय कोएना मित्रा जी यह भारतीय संघ मुस्लिम लीग का झंडा है। विभाजन के समय इस संघ ने भारत को चुना था। वे हमारे मुस्लिम भाई हैं जिन्होंने जिन्ना के पाकिस्तान की तुलना में गांधीजी का भारत चुना।'






 
विज्ञापन
Koena Mitra troll after shared IUML party flag called it pakistan flag and talked about Rahul Gandhi
koena mitra - फोटो : file photo
आपको बता दें कि कोएना मित्रा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैैं। कोएना जहां हिंदी फिल्मों से सालों से दूर हैं वहीं साल 2015 में वो बंगाली फिल्म बेश कोरेची प्रेम कोरेची में नजर आईं थीं। इस फिल्म का निर्देशन राजा चंदा ने किया है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed