{"_id":"5ca9d0c1bdec2213e8070c42","slug":"john-abraham-film-romeo-akbar-walter-and-majili-online-leaked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बीच ऑनलाइन लीक हुई 'रॉ', जॉन अब्राहम को लग सकता है झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बीच ऑनलाइन लीक हुई 'रॉ', जॉन अब्राहम को लग सकता है झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते रिलीज हुई जॉन अब्राहम और मौनी रॉय की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल 2 दिन हुए हैं। बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन सेे ही शुरुआत धीमी है, ऐसे में ऑनलाइन लीक हो जाने से इसके कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
2 of 5
John Abraham
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'रोमियो अकबर वॉल्टर' को एचडी क्वालिटी में लीक किया गया है, जो धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही है। गौरतलब है कि 'रोमियो अकबर वॉल्टर' से जॉन अब्राहम के अलावा मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि खुद जॉन इसको अपने करियर से सबसे खास फिल्म मान रहे हैं।
3 of 5
john abraham
- फोटो : file photo
ऐसे में फिल्म का लीक हो जाने से मेकर्स का भारी नुकसान होना तय है। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के उत्तर भारत के मिश्रित आबादी वाले शहरों में अच्छी कमाई करने की संभावनाएं हैं। भले फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है लेकिन मेकर्स अभी भी उम्मीद लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
John Abraham
- फोटो : social media
फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' साल 1971 के एक ऐसे जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान की जासूसी करता है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने रॉ ऑफिसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में जॉन के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Majili
- फोटो : social media
हैरान करने वाली बात ये है कि 'रोमियो अकबर वॉल्टर' के लीक होने के कुछ ही घंटे बाद साउथ की फिल्म Majili भी लीक हो गई। ये फिल्म भी इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Majili में नागा चैतन्य, सामंथा अक्किनेनी और दिव्यांशा कौशिक जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।