{"_id":"5ca9d072bdec221441199166","slug":"jeetendra-and-shobha-kapoor-dance-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र ने पत्नी संग किया डांस, बेटी एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर कहा- 'मेरी उम्र आपको लग जाए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जितेंद्र ने पत्नी संग किया डांस, बेटी एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर कहा- 'मेरी उम्र आपको लग जाए'
Sun, 07 Apr 2019 03:57 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
jeetendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 के दशक के मशहूर एक्टर जितेंद्र आज अपना 77वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । इस मौके पर जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है । इसमें जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं । फिल्मों में तो आपने जितेंद्र का डांस देखा ही है । अब रियल लाइफ में भी देख लीजिए ।
jeetendra
इस वीडियो को एकता कपूर ने कुछ घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ 'जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा' गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है ।
View this post on Instagram
Happie bday!! JAI MATA DI.... parents r GODS ON EARTH ! May u live my years too ! Happie bday papa
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
jeetendra
इस दौरान जितेंद्र ब्लैक पैंट-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं वहीं शोभा कपूर ने लाइट पर्पल कलर का सूट पहना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे...जय माता दी, पैरेंट्स या धरती के भगवान। आप मेरी जिंदगी के भी साल जिए , हैप्पी बर्थडे पापा।
View this post on Instagram
Killaaaa moves sitting!!!🥰🥰🥰🥰😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂 #family #freindslikefamily❤️
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeetendra
इसके अलावा एकता कपूर ने एक और वीडियो शेयर किया है । इसमें एक्ट्रेस मोना सिंह, जितेंद्र और शोभा कपूर एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तीनों 'सामने ये कौन आया दिल में हुई हलचल' गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
jeetendra
- फोटो : jeetendra
ये दोनों ही वीडियो जितेंद्र की बर्थडे पार्टी के हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को जितेंद्र का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जितेंद्र और शोभा की शादी साल 1974 में हुई थी, उस दौरान शोभा सिर्फ 14 साल की थी।