फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर ने लिखा है कांग्रेस का कैंपेन सॉन्ग, 'अब होगा न्याय' से पार्टी करेगी प्रचार

Sun, 07 Apr 2019 03:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 07 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Congress Campaign Slogan Ab Hoga Nyay For Loksabha Election 2019 Written by javed akhtar
जावेद अख्तर - फोटो : social media

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना चुनावी नारा जारी कर दिया है। इसको कांग्रेस ने 'अब होगा न्याय' नाम दिया है। इस गाने को गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने लिखा है और निखिल आडवाणी ने इसे तैयार किया है।

Congress Campaign Slogan Ab Hoga Nyay For Loksabha Election 2019 Written by javed akhtar
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी - फोटो : PTI

कांग्रेस के इस कैंपेन सॉन्ग में किसानों, गरीबों, नौजवानों का जिक्र किया गया है। बता दें कि कांग्रेस के चुनावी गीत पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई थी। चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान गीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक लाइनें हटा दीं। दिल्ली में चुनाव आयोग की मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) की टीम ने कांग्रेस को लाइनें हटाने के लिए कहा था।

Congress Campaign Slogan Ab Hoga Nyay For Loksabha Election 2019 Written by javed akhtar
Javed Akhtar and PM Modi Biopic poster - फोटो : twitter

जावेद अख्तर पिछले कई दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की आलोचना को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जावेद अख्तर पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर चौंक गए थे। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- मैं फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर हैरान हूं। इस मूवी के लिए मैंने कोई गाना नहीं लिखा है। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने उन्हें क्रेडिट देने के पीछे की वजह भी बताई लेकिन लगता है जावेद अख्तर को उनका कंट्रोवर्सी क्रेडिट कुछ खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Campaign Slogan Ab Hoga Nyay For Loksabha Election 2019 Written by javed akhtar
javed akhtar - फोटो : social media
1965 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जावेद अख्तर ने अपने करियर में शानदार फिल्में दी हैं। उनके लिखे गीत आज भी यादगार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed