फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर के प्यार में ऐसी दीवानी हुईं आलिया भट्ट, पूरे ब्रह्मांड को बताना चाहती हैं ये सच्चाई

Sun, 07 Apr 2019 02:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt talk about relation with ranbir kapoor
alia bhatt
आलिया भट्ट अपने बॉलीवुड करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं । एक के बाद एक हिट फिल्में देकर आलिया डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लिस्ट में टॉप पर हैं । आलिया की अपकमिंग फिल्म 'कलंक' है । वो इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं । फिल्म में आलिया और वरुण धवन की लव स्टोरी देखने को मिलेगी । 
alia bhatt talk about relation with ranbir kapoor
alia bhatt
वहीं रील लाइफ आलिया और रणबीर कपूर की लव स्टोरी चल रही है। आलिया और रणबीर ने अब खुलकर अपने प्यार को स्वीकारना शुरू कर दिया है । हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने रणबीर के साथ रिश्ते को लेकर कई बातें बताईं । आलिया ने कहा कि वो पहली बार अपने रिलेशन के बारे में इतनी बात कर रही हैं । 
alia bhatt talk about relation with ranbir kapoor
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा बात इसलिए नहीं करना चाहती, क्योंकि यह मेरे लिए पवित्र है। हम दोनों इसलिए भी ज्यादा बाहर साथ-साथ नहीं घूमते, क्योंकि फिर यह पब्लिक वाला लव हो जाएगा। हमारे लिए यह पब्लिक वाला लव नहीं है। हमारे लिए यह बहुत निजी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt talk about relation with ranbir kapoor
Alia Bhatt - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने आज अगर दुनिया के सामने ये कुबूल किया कि रणबीर मेरा प्यार हैं, तो वह इसलिए कि उन्होंने मुझे एक नया शेड दिया है, जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया। मैं उस एहसास को आज महसूस कर रही हूं। मैंने अपनी स्पीच में भी कहा था कि वह मेरे दिल में मुस्कान लाते हैं और आंखों में चमक।'
विज्ञापन
alia bhatt talk about relation with ranbir kapoor
alia bhatt
'इससे ज्यादा मैं क्या कहूं?वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं और एक रिलेशनशिप में फ्रेंडशिप पाना बहुत जरूरी है। अपने प्यार को लेकर भी मैं बहुत ग्रेटफुल हूं, इसीलिए इस बारे में खुलकर बात कर पाती हूं। सच तो यह है कि मैं पूरे ब्रह्मांड को बताना चाहती हूं कि रणबीर को लेकर मैं कितनी शुक्रगुजार हूं?'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed