बॉलीवुड की आइटम गर्ल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर के साथ अपने तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि ये सच नहीं है।
मलाइका ने पहनी परदे जैसी ड्रेस तो सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल, एक ने पूछा- 'यही मिला था आंटी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी है। हाल ही में मलाइका अर्जुन के साथ मालदीव्स वेकेशन से वापस लौटी हैं। इसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट कर मलाइका यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
दरअसल मलाइका ने सफेद रंग की ड्रेस में 5 कुछ दिन पहले तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में मलाइका का अनोखा अंदाज फैंस को नहीं भाया और उन्हें ट्रोल कर दिया गया। मलाइका की इस फोटो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार पसंद किया जा चुका है लेकिन कमेंट में लोग उनके ड्रेसिंग स्टाइल पर सवाल उठा रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है बेडशीट पहन कर आ गई हो.. आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- यही मिला था आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो गलत बात है मैम बेडशीट बेड पर ही अच्छी लगती है आपने क्यों पहन ली है।

एक ने लिखा- कंबल ओढ़ लेती इससे अच्छा। कई यूजर्स तो मलाइका और अर्जुन की शादी पर सवाल करते नजर आए। कुछ इसी तरह से यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कई (जो इनके फैंन हैं) मलाइका का पक्ष ले रहे हैं और यूजर्स के कमेट्स पर पलवार कर रहे हैं।
