फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Handsome villain: वह एक्टर जो हैंडसम और कमाल की फिटनेस होने के बावजूद नहीं बन पाए हीरो, विलेन के किरदार में जमा दिया सिक्का

Mon, 25 Apr 2022 01:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Villains Who Gave Most Heroes A Complex With Their Style & Fitness
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी फिल्म की कहानी का केंद्र बिंदु नायक या नायिका होती है और दर्शकों का पूरा ध्यान बस हीरो के एक्शन और अदाकारी पर होता है, लेकिन ये बात भी सोलह आने सच है कि अगर फिल्म में विलेन न हो तो कहानी ही पूरी नहीं होगी। हिंदी सिनेमा में तो एक से बढ़कर एक खतरनाक खलनायकों का राज रहा है, जिनके बारे में सोचते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर भी हैं जो हैंडसम और कमाल की फिटनेस होते हुए भी हीरो के रोल में उतने सफल नहीं हो पाए लेकिन विलेन बनकर उन्होंने सिनेमा में अपना सिक्का जमा दिया। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही हैंडसम विलेन्स के बारे में।



सोनू सूद
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है, अभिनेता सोनू सूद का। वह हैंडसम होने के साथ ही कमाल की फिटनेस भी रखते हैं। उन्होंने बतौर हीरो फिल्म शहीद-ए-आजम से बॉलीवुड में एंट्री की थी और इसके बाद उन्होंने आशिक बनाया, एक विवाह ऐसा भी, हैप्पी न्यू ईयर, रमैया वस्तावैया जैसी कई फिल्मों में पॉजिटिव किरदार निभाया लेकिन वह इन किरदारों में इतने सफल नहीं दिखाई देते हैं जितने की नकारात्मक किरदारों के लिए उन्हें जाना जाता है। दबंग में छेदी सिंह हो या फिर शूट आउट एट वडाला में दिलावर इन सभी किरदारों में विलेन के रूप में सोनू सूद ने सिक्का जमा दिया। हिंदी सिनेमा ही नहीं साउथ की फिल्मों में भी सोनू सूद दमदार विलेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।

Bollywood Villains Who Gave Most Heroes A Complex With Their Style & Fitness
मोहनीश बहल - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनीश बहल
बॉलीवुड में मोहनीश बहल भी लुक और फिटनेस में किसी से पीछे नहीं हैं और उन्होंने फिल्मों में सकारात्मक किरदार भी अदा किए हैं। जैसे हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन, में मोहनीश की एक हीरो वाली छवि रही लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान नकारात्मक किरदारों के लिए मिली है। मोहनीश बहल ने कई फिल्मों में दमदार विलेन के किरदार निभाए हैं।

Bollywood Villains Who Gave Most Heroes A Complex With Their Style & Fitness
गैविन पैकर्ड - फोटो : insta-aamiyude_niranjan

गैविन पैकर्ड
अभिनेता गैविन पैकर्ड 90 के दशक के मोस्ट हैंडसम विलेन के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने बॉलीवुड में मोहरा, तड़ीपार और चमत्कार जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर एक अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह साउथ की फिल्मों में भी नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Villains Who Gave Most Heroes A Complex With Their Style & Fitness
राहुल देव - फोटो : social media

राहुल देव
अभिनेता राहुल देव ने अपनी शुरुआत एक सुपर मॉडल के रूप में की थी। फिटनेस और लुक के मामले में राहुल देव भी किसी से पीछे नहीं हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें एक विलेन के रूप में पहचान मिली।

विज्ञापन
Bollywood Villains Who Gave Most Heroes A Complex With Their Style & Fitness
निकितिन धीर - फोटो : insta

निकितिन धीर
अभिनेता पंकज धीर के बेटे एक्टर निकितिन धीर स्मार्ट होने के साथ ही फिटनेस में भी किसी से पीछे नहीं हैं, लेकिन हीरो की जगह वह उभरते हुए विलेन के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। रेडी, दबंग 2 और जोधा अकबर जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय करने के बाद, निकितिन धीर ने चेन्नई एक्सप्रेस में थाना बल्ली के किरदार से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed