सब्सक्राइब करें

Bollywood Vs South Cinema: महेश बाबू के बॉलीवुड तंज पर बोले बोनी कपूर; 'हम टिप्पणी करने वाले कौन होते हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 12 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Vs South Cinema Boney Kapoor  Reaction  On Mahesh Babu Controversy Bollywood can not afford me
महेश बाबू, बोनी कपूर - फोटो : insta

अभिनेता सुदीप किच्चा और अजय देवगन के भाषा विवाद के बाद से ही हिंदी और साउथ को लेकर खूब गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। यह विवाद शांत नहीं हो पाया था कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता महेश बाबू द्वारा बॉलीवुड पर दिए बयान से एक बार फिर से जमकर हंगामा हो रहा है। अभिनेता ने हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी सिनेमा पर तंज कसते हुए कहा था कि बॉलीवुड वाले उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। इस मामले में अब तक कई सेलेब्स अपनी राय रख  चुके हैं और अब इन्हीं सबके बीच निर्माता बोनी कपूर ने भी कूद पड़े हैं।


 

Trending Videos
Bollywood Vs South Cinema Boney Kapoor  Reaction  On Mahesh Babu Controversy Bollywood can not afford me
महेश बाबू, बोनी कपूर - फोटो : insta

एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि मैं बॉलीवुड और साउथ दोनों से ताल्लुक रखता हूं। मैंने तमिल और तेलुगू में भी फिल्में की है और एक कन्नड़ फिल्म कर रहा हूं, इसलिए इस पर कुछ भी कहने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Vs South Cinema Boney Kapoor  Reaction  On Mahesh Babu Controversy Bollywood can not afford me
महेश बाबू, बोनी कपूर - फोटो : insta

इसके आगे उन्होंने कहा, "महेश बाबू को जो लगता है, उन्हें कहने का अधिकार है कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा। ऐसा कहने के उनके अपने कारण हो सकते हैं, प्रत्येक इंसान की अपनी राय है। हम इस पर टिप्पणी करने वाले कौन होते हैं। अगर उन्हें ऐसा अच्छा लगता है, तो उनके लिए यह अच्छा है।" बोनी कपूर ने आगे बात करते हुए कहा,"ये एक आजाद दुनिया है और हर किसी की अपनी राय है।"

Bollywood Vs South Cinema Boney Kapoor  Reaction  On Mahesh Babu Controversy Bollywood can not afford me
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अच्छे खासे हंगामे के बाद महेश बाबू ने पूरी बात को ही पलट दिया और एक बयान में सफाई देते हुए कहा कि "मैं सिनेमा से प्यार करता हूं और सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं। जहां मैं काम कर रहा हूं, वहां सहज हूं। मैं अपने सपने को साकार होते देखकर खुश हूं, क्योंकि तेलुगू सिनेमा आगे बढ़ रहा है।"

विज्ञापन
Bollywood Vs South Cinema Boney Kapoor  Reaction  On Mahesh Babu Controversy Bollywood can not afford me
महेश बाबू - फोटो : instagram/ urstrulymahesh

बात करें वर्क फ्रंट की तो 12 मई यानी आज उनकी फिल्म सरकारु वारी पाटा रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री कीर्ति सुरेश नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म को मशहूर निर्देशक परशुराम द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed