{"_id":"627c12da5536d635df229db6","slug":"suniel-shetty-reaction-on-bollywood-vs-south-cinema-say-cinema-ho-ya-ott-baap-hamesha-baap-hi-hota-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Vs South Cinema: 'बाप हमेशा बाप ही रहेगा', बॉलीवुड बनाम साउथ के मुद्दे पर सुनील शेट्टी ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Vs South Cinema: 'बाप हमेशा बाप ही रहेगा', बॉलीवुड बनाम साउथ के मुद्दे पर सुनील शेट्टी ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 12 May 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय सिनेमा में हिंदी बनाम साउथ के बीच की जंग बढ़ती जा रही है। इस विवाद में महेश बाबू के बयान में आग में घी डालने का काम किया है। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में आने के लिए माफ मना करते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड वाले अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। महेश बाबू के इस बयान के बाद अब तमाम सेलेब्स बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब इस मामले में अभिनेता सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
Trending Videos
2 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : Instagram
सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने बताया कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच चल रहा ये विवाद सोशल मीडिया की वजह से हो रहा है। यहीं से इसे क्रिएट किया गया है। अभिनेता ने कहा कि हम भारतीय हैं और फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जाए तो वहां भाषा बीच में आती ही नहीं है। वहां पर कंटेंट जरूरी है। मैं भी साउथ से ताल्लुक रखता हूं लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है तो मैं मुंबईकर कहलाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने अपने बयान में आगे ये भी कहा कि आज के समय में दर्शक खुद तय कर रहे हैं कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी है और कौन सी नहीं देखनी। मेरा मानना है कि हम शायद दर्शकों को भूलते जा रहे हैं। हम उन तक चीजों को ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे हैं। अब तक सिनेमा में कई लोगों ने मुझसे कहा है कि सिनेमा हो या ओटीटी, बाप बाप रहेगा बाकी के फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स रहेंगे।
4 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इसके आगे सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि अच्छा कंटेंट होने पर दर्शक हमेशा सीटी बजाते हैं। इसी वजह से हमें सिर्फ कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए। बॉलीवुड हमेशा बॉलीवुड ही रहेगा। भारत को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के कलाकारों को तो पहचान ही लेंगे। यह एक ऐसी जर्नी है, जहां हमें दोबारा सोचना है और बेहतर कंटेंट देना है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।