सब्सक्राइब करें

Sarkaru Vaari Paata: 'सरकारु वारी पाटा' से पहले देख डालिए महेश बाबू की ये बेहतरीन फिल्में, हिंदी में हैं मौजूद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 12 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
sarkaru vaari paatas release date heres a mahesh babu Hindi Dubbed
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता महेश बाबू दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रतिभाशाली सितारों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। 46 वर्षीय अभिनेता ने अभिनय की दुनिया में पहली बार 1989 में अपने पिता, तेलुगु अभिनेता कृष्णा की फिल्म पोर्टम से एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में राजा कुमारुडू में प्रीति जिंटा के साथ अपनी शुरुआत की थी। 12 मई 2022 को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' रिलीज होने वाली है। ऐसे में नजर डालते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों पर जो हिंदी में मौजूद हैं। 

Trending Videos
sarkaru vaari paatas release date heres a mahesh babu Hindi Dubbed
राउडी चीता/मुरारी - फोटो : यूट्यूब

राउडी चीता/मुरारी(2001)
महेश बाबू स्टारर इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नजर आईं थीं। मुरारी फिल्म को  कृष्णा वामसी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।  यह उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkaru vaari paatas release date heres a mahesh babu Hindi Dubbed
चीता द पावर ऑफ वन - फोटो : यूट्यूब

चीता द पावर ऑफ वन/अथाडू (2005)
महेश बाबू की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर थी। फिल्म में उनके अपोजिट तृषा कृष्णनन नजर आई थीं और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

sarkaru vaari paatas release date heres a mahesh babu Hindi Dubbed
आई एम भारत - फोटो : यूट्यूब

भारत अने नेनु/आई एम भारत (2018)
इस फिल्म में महेश बाबू कियारा आडवाणी नजर आए थे। भारत अने नेनु हिंदी में आई एम भारत फिल्म एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर थी। यह फिल्म भी महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म में से एक है।

विज्ञापन
sarkaru vaari paatas release date heres a mahesh babu Hindi Dubbed
नंबर वन बिजनेसमैन - फोटो : यूट्यूब
नंबर वन बिजनेसमैन (2012)
महेश बाबू स्टारर फिल्म बिजनेसमैन एक क्राइम और एक्शन थ्रिलर थी। इसे जगन्नाथ द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed