{"_id":"62932147b1286d2842734d93","slug":"bollywood-vs-south-cinema-rohit-shetty-on-north-south-film-industry-debate-says-bollywood-kabhi-khatam-nahi-hoga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Vs Bollywood: भाषा विवाद में अब रोहित शेट्टी कूदे, बोले- कभी खत्म नहीं होगा बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South Vs Bollywood: भाषा विवाद में अब रोहित शेट्टी कूदे, बोले- कभी खत्म नहीं होगा बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 29 May 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rohit shetty
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है। बीते कुछ समय में साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और बॉलीवुड की फिल्में साउथ के आगे टिक नहीं पा रही हैं, जिस वजह से अब कई लोगों का कहना है कि साउथ सिनेमा बॉलीवुड से आगे निकल गया है। इस बहस पर अब तक कई कलाकार अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अब इस लिस्ट में निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच चल रहे इस विवाद पर रोहित शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
Rohot Shetty
- फोटो : social media
हाल ही में, रोहित शेट्टी एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान निर्देशक से बॉलीवुड और साउथ सिनेमा पर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड कभी खत्म नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, 'जब आप इतिहास देखेंगे... 50 और 60 के दशक में 'प्यार किए जा' आई थी, जो एक रीमेक थी। इस फिल्म में शशि कपूर नजर आए थे। जब 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना का करियर टॉप पर था, तब एक लड़का आया था।'
3 of 5
Rohit Shetty
- फोटो : social media
रोहित शेट्टी ने आगे कहा, 'कमल हासन फिल्म 'एक दूजे' का हिस्सा थे, जो हिट हुई थी। हमारे यहां 80 के दशक की दो सुपरस्टार जया प्रदा और श्रीदेवी भी साउथ से ही थीं। जितेंद्र जी के दौर में 'हिम्मतवाला' से लेकर 'जस्टिस चौधरी' और 'मवाली' तक, ये सभी फिल्में साउथ की रीमेक थीं। मणिरत्नम के द्वारा 'रोजा' डायरेक्ट करने के बाद ट्रेंड बदला है। हमारे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान भी साउथ से हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के बारे में कहा कि जब 80 के दशक में वीसीआर आए थे, तब हर कोई कह रहा था कि बॉलीवुड और थिएटर खत्म हो जाएंगे। जब ओटीटी आया तो लोगों ने कहा कि अब बॉलीवुड खत्म होगा। मेरा मानना है कि 'बॉलीवुड खत्म' सोच ही एक नशे जैसा है, लेकिन असल में बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'सूर्यवंशी' है और अब वह 'सर्कस' में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन भी नजर आएंगी। इसके अलावा, रोहित शेट्टी अपने ओटीटी डेब्यू का एलान कर चुके हैं। वह जल्द ही इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज लाने वाले हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।