फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood VS South Cinema: बीते दाे सालों से बॉलीवुड पर कैसे हावी हो रहा है साउथ सिनेमा? इस रिपोर्ट से समझिए पूरा कच्चा-चिट्ठा

Wed, 04 May 2022 09:45 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 04 May 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
Bollywood vs South Cinema: Why Bollywood Films Hindi Cinema Box Office Collection Lacking Behind South Hindi Dubbed Films
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : अमर उजाला

काेरोना संक्रमण के रोक-थाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को हटाने के बाद, जब 2021 में सिनेमाघर के द्वार एक बार फिर सिनेमाप्रेमियों के लिए खुल गए, तब केवल दो बॉलीवुड फिल्मों - 'सूर्यवंशी' और '83' - ने ही बॉक्स-ऑफिस हिट के शीर्ष 10 की लिस्ट में जगह बनाई। वहीं तेलुगू फिल्म 'पुष्पा: द राइज' इस लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। 

Bollywood vs South Cinema: Why Bollywood Films Hindi Cinema Box Office Collection Lacking Behind South Hindi Dubbed Films
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media
2021 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म कलेक्शन
पुष्पा 234 करोड़ रुपये
सूर्यवंशी 231.70 करोड़ रुपये
स्पाइडर-मैन: नो वे होम 226 करोड़ रुपये
मास्टर 209.60 करोड़ रुपये
वकील साहब 119.90 करोड़ रुपये
अन्नात्थे 104 करोड़ रुपये
अखंड 103 करोड़ रुपये
उप्पेना 93.30 करोड़ रुपये
83 86 करोड़ रुपये
डॉक्टर 81.60 करोड़ रुपये
Bollywood vs South Cinema: Why Bollywood Films Hindi Cinema Box Office Collection Lacking Behind South Hindi Dubbed Films
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा 2022 का हाल
वहीं 2022 में रिलीज हुई 15 फिल्मों में से बॉलीवुड की नौ, साउथ सिनेमा की पांच और हॉलीवुड की एक फिल्म है। फिल्मों के नंबर में बढ़त लेने वाला बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बढ़त लेने में नाकाम रहा और 2022 की रिपोर्ट में भी साउथ की केजीएफ: चैप्टर 2 और आरआरआर ने शीर्ष 2 में अपनी जगह बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood vs South Cinema: Why Bollywood Films Hindi Cinema Box Office Collection Lacking Behind South Hindi Dubbed Films
केजीएफ चैप्टर 2,‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2022 की टॉप 10 फिल्में
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केजीएफ चैप्टर 2 750.82
आरआरआर 767.54
द कश्मीर फाइल्स 250.69
बीस्ट 128.74
गंगूबाई काठियावाड़ी 123.4 
राधे श्याम 103.59
आचार्या 54.34
बच्चन पांडे 50.54
द बैटमैन 36.52
रनवे 34 20.76
विज्ञापन
Bollywood vs South Cinema: Why Bollywood Films Hindi Cinema Box Office Collection Lacking Behind South Hindi Dubbed Films
रनवे 34, केजीएफ 2 - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा में साउथ फिल्मों का दबदबा क्यों कायम हुआ?
लगातार दो सालों से साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं। हिंदी बेल्ट के दर्शक भी बॉलीवुड की फिल्मों के बजाए साउथ की फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह जानने के लिए अमर उजाला ने अपनी वेबसाइट पर एक पोल का आयोजन किया था। इस पोल में हमने पाठकों से ही पूछा कि उनके हिसाब से 'हिंदी भाषी राज्यों में साउथ की फिल्मों के सफल होने का क्या कारण हो सकता है?' आपको जानकर हैरानी होगी कि 93.25 फीसदी पाठकों ने कहा कि बॉलीवुड में ओरिजनल कंटेंट की कमी की वजह से साउथ फिल्में सफल हो रही हैं। वहीं 6.75 फीसदी का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों का प्रमोशन ठीक तरीके से न करना इसके फ्लॉप होने का कारण बन गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed