फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF-2: यश की फिल्म ने लहराया साउथ सिनेमा का परचम, रीजनल के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बनाए कई रिकॉर्ड्स

Wed, 04 May 2022 08:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 04 May 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Breaks Records Along with RRR Baahubali 2 and Dangal at worldwide Box Office collection
Baahubali 2 VS RRR VS KGF Chapter 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। भारत में अब तक 750.82 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही एस एस राजामौली की आरआरआर, प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल के बाद प्रशांत नील की केजीएफ-2, 1000 करोड़ का कारोबार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। गौरतलब है कि 1000 करोड़ के क्लब में प्रवेश लेने वाली इन चारों फिल्मों में से तीन फिल्में साउथ की हैं, जबकि बॉलीवुड की सिर्फ दंगल ही ये आंकड़ा पार कर सकी है।इतना ही नहीं, केजीएफ के दूसरे भाग ने अपने नाम कई अन्य रिकॉर्ड्स भी किए हैं। यहां पढ़िए पूरी लिस्ट...

KGF Chapter 2 Breaks Records Along with RRR Baahubali 2 and Dangal at worldwide Box Office collection
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

1. 1000 करोड़ के क्लब में प्रवेश लेने वाली चौथी फिल्म
 एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने रिलीज के 16 दिनों बाद वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। इत्तेफाकन, प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ:चैप्टर 2 ने भी 16वें दिन ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ली। अब यह फिल्म आरआरआर, बाहुबली 2 और दंगल के बाद 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। 

फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दंगल 2024 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 1810 करोड़ रुपये
आरआरआर 1115 करोड़ रुपये
केजीएफ:चैप्टर 2 1000 करोड़ रुपये

KGF Chapter 2 Breaks Records Along with RRR Baahubali 2 and Dangal at worldwide Box Office collection
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म केजीएफ:चैप्टर 2 कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि 2018 में रिलीज हुई केजीएफ:चैप्टर 1 को भी दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं भाग 2 ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी, दोनों भागों का कुल कलेक्शन, किसी भी कन्नड़ फिल्म के कलेक्शन से बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Breaks Records Along with RRR Baahubali 2 and Dangal at worldwide Box Office collection
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : social media

3. सबसे ज्यादा ओपनिंग ग्रॉस वीकेंड कलेक्शन 
14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' सबसे ज्यादा ओपनिंग ग्रॉस वीकेंड कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 552 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। वहीं प्रभास की 'बाहुबली-2' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 526 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यानी ग्रॉस वीकेंड कलेक्शन के मामले में यश की फिल्म, प्रभास की फिल्म से आगे निकल गई है। इतना ही नहीं, केजीएफ:चैप्टर 2 जितनी कमाई, आज तक किसी भी कन्नड़ फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने नहीं की है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Breaks Records Along with RRR Baahubali 2 and Dangal at worldwide Box Office collection
अधीरा, केजीएफ 2 में संजय दत्त - फोटो : social media

4. ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन
'केजीएफ:चैप्टर 2' का ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ रुपये रहा है। यह हिंदी सिनेमा इतिहास में सबसे ज्यादा है। यश की फिल्म ने ऋतिक रोशन की 'वाॅर' (50 करोड़) और अमिताभ बच्चन की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (48 करोड़) का भी रिकार्ड तोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed