फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood VS South Film Industry: "साउथ फिल्मों की सफलता से फिल्ममेकर्स डर गए हैं", मनोज बाजपेयी ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 28 Apr 2022 06:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 28 Apr 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood VS south film industry: Manoj Bajpayee said success of Pushpa, RRR, and KGF Chapter 2 has scared Bollywood filmmakers
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्मों की सफलता के बाद से ही बॉलीवुड बनाम दक्षिण की लड़ाई शुरू हो गई है। इस मामले में कई साउथ और बॉलीवुड अभिनेता अपनी-अपनी राय पेश कर चुके हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर अभिनेता मनोज बाजपेयी का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। दरअसल, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, और पुष्पा: द राइज जैसी फिल्मों की सफलता से बॉलीवुड फिल्म निर्माता कांप गए हैं। 

Bollywood VS south film industry: Manoj Bajpayee said success of Pushpa, RRR, and KGF Chapter 2 has scared Bollywood filmmakers
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

महामारी के बाद के युग में, यह अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म पुष्पा: द राइज़ थी जिसने हिंदी बेल्ट में दक्षिण की फिल्मों के वर्चस्व की शुरुआत की। फिल्म के हिंदी-डब संस्करण ने 106 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं एसएस राजामौली की आरआरआर और यश-स्टारर कन्नड़ फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉलीवुड के वर्चस्व को हिला डाला है। दोनों फिल्मों के हिंदी संस्करणों ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा सहित कई लोगों ने टिप्पणी कर इस बात का खुलासा किया है कि साउथ फिल्मों ने बॉलीवुड में कई लोगों को परेशान किया है।

Bollywood VS south film industry: Manoj Bajpayee said success of Pushpa, RRR, and KGF Chapter 2 has scared Bollywood filmmakers
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन दक्षिण फिल्मों की सफलता के बारे में बात करते हुए, मनोज बाजपेयी ने कहा, "मेरे जैसे लोगों के बारे में एक मिनट के लिए भूल जाइए, साउथ की फिल्मों ने तो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के मेनस्ट्रीम फिल्ममेकर्स को तक डरा दिया है। वे वास्तव में नहीं जानते कि अब उन्हें क्या करना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood VS south film industry: Manoj Bajpayee said success of Pushpa, RRR, and KGF Chapter 2 has scared Bollywood filmmakers
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी में डब की गई केजीएफ 2 या आरआरआर 300 करोड़ रुपये से अधिक क्यों कमा रही हैं, जबकि सूर्यवंशी जैसी बड़े बजट की फिल्में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि इन फिल्मों की सफलता बॉलीवुड के लिए एक सबक है, जिसे उन्हें जल्द सीखने की जरूरत है। वे लोग बहुत पैशनेट हैं, वह हर शॉट को इस तरह शूट करते हैं जैसे दुनिया का बेस्ट शॉट दे रहे हों। वह सब कुछ अपने दर्शकों पर नहीं लाद देते। क्योंकि वह अपने दर्शकों का सम्मान करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed