फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: उम्दा कहानी के बाद भी फ्लॉप रहीं ये फिल्में, एक का निर्माता तो हो गया था कर्जदार

Thu, 28 Apr 2022 05:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 28 Apr 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Best Star Cast Movies Box Office Collection From Shahid Jersey To Mera Naam Joker
बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्मेंं रहीं फ्लॉप - फोटो : सोशल मीडिया

‘कबीर सिंह’ से 250 करोड़ क्लब में पहली बार एंट्री करने वाले शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ से सभी को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म को पहले वीकेंड के बाद ही फ्लॉप घोषित कर दिया गया। फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग और कहानी को तो खूब सराहा गया, लेकिन दर्शकों को थिएटर तक लाने में फिल्म नाकामयाब साबित हुई। फिल्म के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण उसकी खराब मार्केटिंग होने के साथ ही 'केजीएफ चैप्टर 2' है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को लेकर लोगों का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है, इसी बीच उम्दा कहानी और बढ़िया कास्ट होने के बावजूद 14.58 करोड़ की लागत से बनी 'जर्सी' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट बढ़िया होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हो गई हो। ये सिलसिला 1970 में रिलीज हुई ‘मेरा नाम जोकर’ से शुरू हुआ था। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

Best Star Cast Movies Box Office Collection From Shahid Jersey To Mera Naam Joker
सोनचिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

सोनचिड़िया (2019)
मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर जैसे बढ़िया सितारे और कहानी होने के बाद भी अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोनचिड़िया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। 22 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म भारत में 6.66 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। इस फिल्म को थिएटर से बाहर आने के बाद लोगों का प्यार मिला। वहीं, फिल्म में सभी के अभिनय की भी तारीफ हुई थी। 

Best Star Cast Movies Box Office Collection From Shahid Jersey To Mera Naam Joker
गुजारिश - फोटो : सोशल मीडिया

गुजारिश (2010)
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में ऋतिक रोशन एक जादूगर की भूमिका में थे। फिल्म में ऋतिक के गलत जादू की वजह से उनके शरीर के निचले हिस्से को लकवा मार जाता है और वह इच्छा मृत्यु की मांग करते हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका थे। बढ़िया कहानी और स्टार कास्ट होने के बावजूद 55 करोड़ की लागत से बनी फिल्म भारत में 39.29 करोड़ ही कमा पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Star Cast Movies Box Office Collection From Shahid Jersey To Mera Naam Joker
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

रहना है तेरे दिल में (2001)
आर माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म जब बड़े पर्दे पर आई तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। गौतम मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को डिजास्टर घोषित कर दिया गया था, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों से निकली तो इसके प्रति लोगों का प्यार देखने को मिला। लोगों को इसकी कहानी और गाने काफी पसंद आए थे। फिल्म छह करोड़ की लागत से बनी थी और भारत में 5.52 करोड़ ही कमा पाई थी। 

विज्ञापन
Best Star Cast Movies Box Office Collection From Shahid Jersey To Mera Naam Joker
नायक - फोटो : सोशल मीडिया

नायक (2001)
एस शंकर द्वारा निर्देशित 'नायक' 20 करोड़ की लागत से बनी थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, परेश रावल और अमरीश पूरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, जब फिल्म टीवी पर आई तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया गया। इस फिल्म का भारत में 10.60 करोड़ का ही कलेक्शन रहा था। फिल्म में बड़े सितारे और बढ़िया कहानी भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed