फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shocking: ओटीटी वेब सीरीज को लेकर नवाजुद्दीन ने दिया बड़ा बयान, बोले 'मैं अब नहीं करूंगा इनमें काम'

Thu, 28 Apr 2022 05:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Apr 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
OTT Web series Nawazuddin Siddiqui expresses his views says their quality is getting worse than tv serials
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी प्लेटफॉर्म इस समय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दे रहा है। ओटीटी की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स व निर्माता-निर्देशक इसका रुख कर रहे हैं। ऐसे ही कलाकारो में से एक हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो अभी तक कई वेब सीरीजों में काम कर चुके हैं। इन वेब सीरीजों में काम करके प्रसिद्धि हासिल करने वाले नवाजुद्दीन ने आज वेब सीरीज को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। 

OTT Web series Nawazuddin Siddiqui expresses his views says their quality is getting worse than tv serials
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज को लेकर दिया बड़ा बयान
'सेक्रेड गेम्स' जैसी हिट वेब सीरीजों में काम करने वाले नवाजुद्दीन का मानना है कि भारत में वेब सीरीज लगातार रिलीज तो हो रही हैं, लेकिन अब इनकी क्वालिटी काफी खराब हो गई है। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर ने यह तक कह दिया कि अब जो वेब सीरीज आ रही हैं उनकी क्वालिटी टीवी सीरियल्स से भी ज्यादा बुरी हो गई है।

OTT Web series Nawazuddin Siddiqui expresses his views says their quality is getting worse than tv serials
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन की भविष्यवणी 
नवाजुद्दीन ने बयान देते हुए यह भी कहा कि उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' में काम करते हुए एक भविष्यवाणी भी की थी, जो अब सच हो गई है। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में कई वेब सीरीज बनेंगी जो क्राइम और ड्रग्स पर आधारित होंगी। नवाजुद्दीन ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि," हर चीज का एक फार्मूला होता है, जिसे फॉलो किया जाना बहुत जरूरी होता है। जब मैंने सेक्रेड गेम्स की थी तब मैंने कहा था कि अब इसके बाद जो भी फिल्में रिलीज होंगी वो ड्रग्स और क्राइम पर आधारित होंगी और उन्हीं का ट्रेंड चलेगा। ये बात सच साबित हुई। ऐसी कई वेब सीरीज रिलीज तो हुई लेकिन उनमें क्वालिटी नहीं है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में फिर भी बेहतर हैं लेकिन सीरीज उतनी अच्छी नहीं बन रही, जितनी बनानी चाहिए थीं। मुझे याद है, जब मैं भोपाल में शूटिंग कर रहा था तब वहां 26 अलग-अलग सीरीजों की शूटिंग हो रही थी। इसकी एक अच्छी बात यह है कि सभी एक्टर अब बिजी हैं, सभी के पास काम है कोई भी खाली नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Web series Nawazuddin Siddiqui expresses his views says their quality is getting worse than tv serials
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब नहीं करेंगे वेब सीरीज में काम
आगे बातचीत करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा,"लेकिन जो भी वेब सीरीज कंटेंट ओटीटी पर इस समय बन रहा है उसकी क्वालिटी टीवी से भी गई गुजरी हो चुकी है।" गौरतलब है इससे पहले नवाजुद्दीन ने कहा था कि वह अब वेब सीरीज में काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने इंटरव्यू देते हुए कहा था कि "बहुत से एक्टर्स यहां काम कर रहे हैं लेकिन मैं नहीं कर सकता। मेरा जमीर यहां काम करना गंवारा नहीं करता। हां, लेकिन वेब फिल्मों में काम करता रहूंगा क्योंकि वह अभिनेताओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देता है।"

विज्ञापन
OTT Web series Nawazuddin Siddiqui expresses his views says their quality is getting worse than tv serials
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन प्रोजेक्ट्स में कर रहे हैं काम
इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'हीरोपंती 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में दिखाई देगें। इसके अलावा उनके पास 'टीकू वेड्स शेरू', 'बोले चूड़ियां', 'जोगीरा सारा रा' जैसी फिल्में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed