फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

42 की उम्र में डेब्यू कर छाए '3 इडियट्स' के 'वायरस', फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम

Wed, 02 Dec 2020 07:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 02 Dec 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Boman Irani Birthday Special Know About Actors Bollywood Debut and Work Before Movies
बोमन ईरानी - फोटो : amar ujala, MUMBAI

कभी 'वायरस' तो कभी 'डॉक्टर अस्थाना' के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था। बोमन आज फिल्मों का जाना माना नाम हैं। लेकिन बोमन ने बॉलीवुड में कदम उस उम्र में रखा जब बाकी अभिनेता अपना आधे से ज्यादा करियर बना चुके होते हैं। हालांकि उम्र के इस पड़ाव पर डेब्यू करने के बाद भी बोमन की गिनती आज एक सफल अभिनेता को रूप में होती है। बोमन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Boman Irani Birthday Special Know About Actors Bollywood Debut and Work Before Movies
बोमन ईरानी - फोटो : फाइल फोटो

बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। कम ही लोगों को पता है कि बोमन को फोटोग्राफी का बेहद शौक है। जब वो 12वीं में पढ़ते थे तो स्कूल में होने वाले क्रिकेट मैचों की फोटो खींचते थे। इसके लिए उन्हें थोड़े पैसे भी मिला करते थे। बोमन ने पहली बार प्रोफेशनल तौर पर पुणे में बाइक रेस की फोटोग्राफी की। इसके बाद उन्हें मुंबई में हुए बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को कवर करने का मौका मिला।

Boman Irani Birthday Special Know About Actors Bollywood Debut and Work Before Movies
बोमन ईरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बोमन ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक काम किया था। वो वेटर और रूम सर्विस स्टाफ में थे। कुछ मजबूरियों के चलते बोमन को ये नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ ही काम में जुट गए। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम करते रहे। एक दिन उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई और कहा जा सकता है कि यहीं से उनकी किसमत बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boman Irani Birthday Special Know About Actors Bollywood Debut and Work Before Movies
बोमन ईरानी - फोटो : 3 idiots

इस मुलाकात के दौरान श्यामक ने बोमन को थियेटर में काम करने की सलाह दी। बोमन को ज्यादातर कॉमेडी भूमिकाएं ही मिलती थीं। बोमन पारसी हैं उनके द्वारा निभाए गए किरदार भी पारसी होते थे। धीरे-धीरे उन्होंने थियेटर की दुनिया में अलग पहचान बना ली। थोड़े बहुत संघर्ष के बाद उन्हें 2001 में दो अंग्रेजी फिल्में 'एव्रिबडी सेज आई एम फाइन' और 'लेट्स टॉक' मिलीं।

विज्ञापन
Boman Irani Birthday Special Know About Actors Bollywood Debut and Work Before Movies
बोमन ईरानी, ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2003 में बोमन की पहचान फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से बनी। बोमन अभी तक 50 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, दोस्ताना, युवराज, थ्री इडियट्स, तीन पत्ती, हम तुम और घोस्ट, हाउसफुल, हाउसफुल 2 और संजू जैसी फिल्मों में बोमन अलग-अलग रंग में दिखे हैं।

पढ़ें: यूजर ने कपिल शर्मा से कहा 'चुपचाप कॉमेडी कर', कॉमेडियन ने जवाब से कर दी बोलती बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed