{"_id":"5ccd32a7bdec2207132d57af","slug":"boman-irani-proud-on-marathi-actress-and-auto-driver-laxmi-after-meet-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग के साथ ऑटो रिक्शा भी चलाती हैं ये एक्ट्रेस, बोमन ईरानी बोले-मुझे लक्ष्मी पर गर्व","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग के साथ ऑटो रिक्शा भी चलाती हैं ये एक्ट्रेस, बोमन ईरानी बोले-मुझे लक्ष्मी पर गर्व
बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी फिल्मों के अलावा बहुत कम चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें एक ऑटो रिक्शा मेें देखा गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस ऑटो रिक्शा को कोई और नहीं बल्कि मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस लक्ष्मी चला रही थीं। लक्ष्मी एक्टिंग के अलावा ऑटो ड्राइवर भी हैं।
2 of 5
Boman Irani
- फोटो : file photo
लक्ष्मी के साथ बोमन ईरानी ने एक मुलाकात की और लक्ष्मी के साथ ऑटो में भी घूमे। लक्ष्मी के साथ इस मुलाकात का वीडियो बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लक्ष्मी के काम की तारीफ की और उन्हें सुपर लेडी बताया है। वीडियो में बोमन ईरानी लक्ष्मी का परिचय भी देते हैं।
3 of 5
boman irani
- फोटो : 3 idiots
बोमन ईरानी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते कैप्शन में लिखा- 'मिलें शानदार सुपर लेडी लक्ष्मी से,ये मराठी सीरियल्स में काम भी करती है और रिक्शा ड्राइवर भी है। ये जिंदगी की सच्ची नायिका है। उम्मीद है कि तुम्हें भी इसके रिक्शा की सवारी करने का मौका मिलेगा। इसके पास ऊर्जा का भंडार है।'
इसके अलावा बोमन ईरानी ने लिखा 'मुझे तुम पर गर्व है लक्ष्मी।' खबरों की मानें तो बोमन ईरानी निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में दिखाई देेंगे। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक है। इस फिल्म में वह मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का रोल करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि उन्हें ये किरदार इसलिए मिला क्योंकि रतन टाटा की तरह बोमन ईरानी भी पारसी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पीएम मोदी का किरदार कर रहे हैं। बीते दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।