प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर स्टे लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। फिल्म अब 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी।
प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक की रिलीज का रास्ता साफ, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।
#Correction: Bombay High Court disposes off the plea filed to stay the release of film 'PM Narendra Modi'. The film will be released on 5* April. (Original tweet will be deleted) https://t.co/JIfHOikjpD
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत कर कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को 23 मई यानी लोकसभा के चुनावी नतीजे आने के बाद रिलीज किया जाना चाहिए। जिसके बाद 28 मार्च को फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय और निर्माता संदीप सिंह चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे थे। फिल्म को लेकर चुनाव आयोग ने फिल्म निर्माताओं को पहले से ही नोटिस जारी किया हुआ है। जिसपर जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया था।
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में एक साधारण बालक से प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही लगातार फिल्म की रिलीज का विरोध किया जा रहा है। मनसे ने तो यहां तक कहा था कि वो 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज ही नहीं होने देंगे।