फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे अर्जुन का करियर बचाने के लिए आगे आए बोनी कपूर, बनाएंगे इस सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक

Sat, 21 Sep 2019 12:43 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Sep 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor acquired remake rights of Comali for all languages in the world to cast Arjun kapoor
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने आखिरकार अपने बेटे अर्जुन कपूर का करियर संवारने के लिए बड़ा ऐलान कर ही दिया है। सलमान खान के गुस्से और मलाइका अरोड़ा से चर्चित रिश्ते के चलते हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ब्रांडिंग को काफी नुकसान पहुंचा चुके अपने बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर के लिए बोनी एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म एक सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक होगी।

Boney Kapoor acquired remake rights of Comali for all languages in the world to cast Arjun kapoor
boney kapoor, arjun kapoor - फोटो : social media

हाल ही में बोनी कपूर ने तमिल सिनेमा में धमाकेदार एंट्री की है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की हिट फिल्म पिंक का उन्होंने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित के साथ रीमेक बनाया और ये फिल्म हिट रही। अब बोनी कपूर ने एक तमिल हिट फिल्म को हिंदी में बनाने का फैसला किया है।

Boney Kapoor acquired remake rights of Comali for all languages in the world to cast Arjun kapoor
बोनी कपूर और कोमाली फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने जिस तमिल फिल्म के रीमेक के हिंदी और तमाम दूसरी भाषाओं में रीमेक के राइट्स खरीदे हैं, उसका नाम है कोमाली। इस फिल्म में कहानी का नायक अरसे बाद कोमा से जागता है और उसे आसपास बदल चुके हालात में खुद को सहज बनाने के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना होता है। मूल फिल्म के हीरो हैं, जयराम रवि और प्रदीप रंगनाथन निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ इसमें काजल अग्रवाल और संयुक्ता हेगड़े ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor acquired remake rights of Comali for all languages in the world to cast Arjun kapoor
arjun kapoor and boney kapoor

बोनी कपूर इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म बधाई हो से मशहूर हुए निर्देशक अमित शर्मा के साथ फिल्म मैदान बना रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। बोनी कपूर तमिल सिनेमा के बाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री करने जा रहे हैं। और, तेलुगू में उनकी पहली फिल्म अमित की ही सुपरहिट फिल्म बधाई हो का रीमेक होगी।

विज्ञापन
Boney Kapoor acquired remake rights of Comali for all languages in the world to cast Arjun kapoor
बोनी कपूर और अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
फिल्म कोमाली के हिंदी रीमेक के बारे में बोनी कपूर कहते हैं, “कोमाली के रीमेक राइट्स खरीदने के लिए हमारी कोशिशें सफल रही हैं और इसके सभी भाषाओं के रीमेक अधिकार पाना हमारे लिए खुशी की बात है। फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन हीरो होंगे।”

पढ़ें: पाठक ने पूछा किसे मानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, ऋतिक का ये जवाब कर देगा हैरान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed