सिनेमाजगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने शुरुआत में तो खूब नाम कमाया लेकिन समय के साथ उनकी चमक धूमिल हो गई। ऐसी ही एक अभिनेत्री का नाम रिमी सेन (Rimi Sen) है। रिमी सेन ने बंगाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद 'हंगामा' फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद 'बागवान', 'धूम' और फिर 'हेरा फेरी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। यह फिल्में तो हिट हुईं लेकिन रिमी सिनेमाजगत में वह पहचान नहीं बना पाईं। रिमी सेन 21 सितंबर को 38वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए रिमी की जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य...
सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, 'बिग बॉस' में आई थीं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमी सेन का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं लेकिन इंडस्ट्री के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। रिमी का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिमी बचपन से ही अभिनेत्री बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बचपन में ही बंगाली फिल्म 'दामू' में काम किया था। ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद रिमी सेन ने मुंबई का रुख किया। यहां आकर वो मॉडलिंग करने लगीं। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई।
रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया। यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्में भी करने लगीं। 'धूम', 'गरम मसाला' के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'क्योंकि' मिली। इसके बाद वो 'दीवाने हुए पागल', 'फिर हेराफेरी', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने पहली बार 'बुधिया सिंह' फिल्म से निर्माता के तौर पर हाथ आजमाया।
रिमी सेन 'बिग बॉस 9' से एक बार फिर चर्चा में आईं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे एक मजाक किया था। सलमान ने रिमी को 'बिग बॉस' फिनाले का टिकट दे दिया था। इसे देखकर रिमी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही रिमी वापस जाने के जिद्द करने लगी थीं। इसके बावजूद रिमी लंबे वक्त तक 'बिग बॉस' में टिकीं।
बिग बॉस में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। रिमी ने 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:- सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे हनुमान, लेनी पड़ी लाइफलाइन